फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का तहसीन पूनावाला को सपोर्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Thu, 30 Jul 2020 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Tehseen Poonawalla get troll after said he feel bad for rhea chakraborty and Mahesh Bhatt
तहसीन पूनावाला, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रविवार को तब नया मोड़ आ गया जब उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई और गंभीर आरोप लगाए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में अभिनेता के पिता केके सिंह ने उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने सही अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता और बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला को रिया का सपोर्ट करना भारी पड़ा गया है। 

Sushant Singh Rajput death Tehseen Poonawalla get troll after said he feel bad for rhea chakraborty and Mahesh Bhatt
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को मानसिक तौर पर बीमार करने से लेकर पैसे हड़पने के भी आरोप लगाए हैं। इन सभी आरोपों का अभिनेत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं रिया चक्रवर्ती और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के लिए तहसीन पूनावाला ने दुख जाता है और कहा है कि उन्होंने रिया और महेश भट्ट के लिए बुरा लग रहा है। 

Sushant Singh Rajput death Tehseen Poonawalla get troll after said he feel bad for rhea chakraborty and Mahesh Bhatt
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

तहसीन पूनावाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में लिखा, 'मैं रिया चक्रवर्ती के लिए बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं। सोचिए कि रिया को क्या क्या सहन करना पड़ रहा है। सिर्फ रिया ही नहीं भट्ट साहब और दूसरे लोगों को भी। तहसीन पूनावाला को रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के लिए किया यह ट्वीट भारी पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Tehseen Poonawalla get troll after said he feel bad for rhea chakraborty and Mahesh Bhatt
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

Hurwa(an admirer of SSR) नाम के यूजर ने तहसीन पूनावाला के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, आपको उनके लिए बुरा लग रहा है, आपके अंदर इंसानियत है क्या ? क्योंकि उनकी (रिया) वजह से एक पिता ने अपने बेटा, एक बहन ने अपना भाई खो दिया और आप उनके लिए बुरा महसूस कर रहे हैं। अब उन्होंने जो बोया है वही काट रही हैं।' vineeta jha तहसीन पूनावाला को ट्रोल करते हुए लिखती हैं, 'हमने उनकी बुद्धिमत्ता बिग बॉस 13 में ही देख ली थी।' 

 
 
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Tehseen Poonawalla get troll after said he feel bad for rhea chakraborty and Mahesh Bhatt
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

Dipankar Naik ने लिखा, 'इस इंसान में दिमाग है ?' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का सपोर्ट करने पर तहसीन पूनावाला को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। तब से अब तक मुंबई पुसिल इसके पीछे की वजह जाने में जुटी हुई है। अब तक कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। 
 



पढ़ें: अपने जन्मदिन पर सोनू सूद ने मजदूरों की दी खास सौगात, इतने लाख लोगों को नौकरी देने का किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed