फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पवन सिंह संग विवादों में रहीं अक्षरा सिंह ने कर ली शादी?, फेरों का ये वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 05 Dec 2019 06:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? bridal look images Goes Viral
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की दुल्हन बनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी शादी के बारे में जानना चाहता है। अक्षरा सिंह की ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। वहीं एक और फोटो में अक्षरा सिंह भोजपुरी अभिनेता अरविंद कुमार उर्फ अकेला कल्लू के संग एक कपल पोज देती हुईं दिख रही हैं।

Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? bridal look images Goes Viral
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अक्षरा ने अरविंद अकेला कल्लू से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस बधाई दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें ये शादी तो हुई है लेकिन असलियत में नहीं बल्कि फिल्म में। ये तस्वीरें भी फिल्म के सेट की ही है। सेट से वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कल्लू के संग सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फैंस को लगा कि अक्षरा ने सच में शादी कर ली है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Good morning #bhojpuri #pawansingh #bhojpuriactress #bhojpuricinema #bhojpurisong #bihar #bhojpurihot #bhojiwood #kajalraghwani #actress #aslimonalisa #bhojpuriya #khesarilalyadav #aksharasingh #bhojpuriswag #bhojpuristar #bollywood #bhojpuriqueen #aamrapalidubey #patna #bhojpurimovies #hotactress #bolbhojpuri #bhojpurivideo #bhojpurirocks #bhojpurinews #bhojpurimasala #nirahua #bhojpurichaska #bhfyp

A post shared by kallu Ji (@kalluji_fanclub) on

 

Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? bridal look images Goes Viral
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️ #bridelook #shooton #filmlook #workmode #happiness #onelife #positivevibesonly #loveyouall #blessed #spreadthelove💞💫💞

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? bridal look images Goes Viral
Pawan Singh, Akshara Singh - फोटो : social media

बीते दिनों अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिसवालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।

यह भी पढ़ें- कम समय में ही एक्टिंग में महारत हासिल कर चुके हैं ये 5 भोजपुरी सितारे, फैन फॉलोइंग करोड़ों में

विज्ञापन
Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? bridal look images Goes Viral
Pawan Singh - फोटो : Twitter

अक्षरा ने कहा था- कई लड़कियों ने तो पवन की वजह से आत्महत्या भी कर ली। मैं अपनी प्रतिभा के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी। अक्षरा ने आगे कहा- 'जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed