फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मिशन रानीगंज को बताया अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बोले- खराब प्रदर्शन से...

Wed, 11 Oct 2023 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Oct 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar admits Mission Raniganj has not done well at the box office says it is one of my best films
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नवीनतम रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता पान मसाला का एड कर एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, इन सब के बीच अक्षय कुमार के फिल्मी करियर खाते में एक और फ्लॉप जुड़ने जा रही है। अब इसे लेकर खिलाड़ी कुमार ने चुप्पी तोड़ी है और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बताया है।

Akshay Kumar admits Mission Raniganj has not done well at the box office says it is one of my best films
अक्षय कुमार फिल्म कैप्सूल गिल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता अक्षय कुमार इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के बचाव में सामने आए और कहा कि यह एक सामान्य व्यावसायिक फिल्म नहीं थी। यह फिल्म अभिनेता के करियर में अहम स्थान रखती है।

Asha Parekh: 'कंगना से पूछिए कि वो इंडस्ट्री में दोस्त क्यों नहीं बनातीं'?, आशा पारेख ने किया सवाल

Akshay Kumar admits Mission Raniganj has not done well at the box office says it is one of my best films
अक्षय कुमार मिशन मंगल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई, मिशन रानीगंज ने महज 2.8 करोड़ रुपये की निराशाजनक शुरुआत की और अब तक बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन वह इसे अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिनते हैं।

Hua Mai Song Out: एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, प्यार में डूबे रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar admits Mission Raniganj has not done well at the box office says it is one of my best films
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय ने कहा, 'यह एक व्यावसायिक फिल्म नहीं है। फिल्म की जितनी कमाई होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हो पाई है। मैं यह जानते हुए यहां आया हूं कि फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मैंने अब तक लगभग 150 फिल्में की हैं और मैं दावे के साथ कहता हूं कि यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है और मैंने फिल्म के लिए पूरी मेहनत की थी।'

Hua Mai Song Out: एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, प्यार में डूबे रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री ने लगाई आग

विज्ञापन
Akshay Kumar admits Mission Raniganj has not done well at the box office says it is one of my best films
अक्षय कुमार - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म मिशन रानीगंज का शुरूआती कलेक्शन 2.8 करोड़ रहा है। वहीं, शनिवार को 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 4.50 करोड़ ही कमाई ही कर पाई। फिल्म छह अक्तूबर को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed