फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ट्विंकल को रानी बनाकर रखते हैं अक्षय कुमार, ये 4 सुपरस्टार भी नहीं प्यार करने में पीछे

Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar and 4 bollywood actors who love their wives
TV Show

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का कल 9 सितंबर को 51वां जन्मदिन है। वह साल 1967 में पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए। जिंदगी में कड़ा संघर्ष करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला और आज वह फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में बात करेंगे अक्षय के साथ उन 4 बॉलीवुड एक्टर्स की जो अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..

akshay kumar and 4 bollywood actors who love their wives
अभिषेक बच्चन

पत्नी को रानी बनाकर रखने की लिस्ट में पहले बात करेंगे 'जूनियर बच्चन' अभिषेक बच्चन की। बता दें कि साल 2007 में उन्होंने मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या से शादी की है। शादी के चार साल बाद साल 2011 में ऐश ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। बता दें कि आज भी अभिषेक पत्नी ऐश से बेइंतहा प्यार करते हैं इसका बड़ा सबूत यह है कि ऐश आज भी फिल्मों में काम कर रही हैं।

akshay kumar and 4 bollywood actors who love their wives
Ajay Devgan and Kajol

फिल्मों में सिर्फ सीनियर रोल कर अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार अजय देवगन ने साल 1999 में सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल मुखर्जी से शादी की। साल 2003 में उन्हें न्यासा के रूप में पहली संतान मिली। वहीं साल 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। काजोल और अजय आज भी किसी इवेंट में एक-साथ नजर आते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar and 4 bollywood actors who love their wives
ritesh deshmukh

फिल्मों में साइड रोल और जबरदस्त कॉमेडी करने वाले एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी कॉलेज की फ्रेंड और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसुजा से साल  2012 में शादी की । रितेश और जेनेलिया के दो बेटे रियान और रहील हैं। बता दें कि रहील तो हाल ही में पैदा हुए हैं। रितेश और जेनेलिया कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं जिसमें फिल्म 'मुझे तेरी कसम' और 'तेरे नाल लव हो गया' शामिल हैं।

विज्ञापन
akshay kumar and 4 bollywood actors who love their wives
gauri khan

'किंग खान' यानी शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी से तो हर कोई वाकिफ ही होगा। गौरी के लिए दिल्ली से मुंबई गए शाहरुख आज भी गौरी का हर कदम पर साथ देते हैं। यहां तक कि उनकी हर चीज का ख्याल करते हैं और तो और दोनों को किसी बड़े इवेंट और शादी-पार्टी में भी एक साथ देखा जाता है। शाहरुख ने गौरी संग साल 1991 में शादी की और आज दोनों के पास दो बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed