फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद के बाद अब अक्षय कुमार देने वाले हैं 'Good News', करीना कपूर भी हैं इस रेस में शामिल

Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar will be seen in good news moive with kareena kapoor
akshay kumar and twinkle khanna

एक्शन हीरो से कॉमेडी एक्टर में तब्दील हुए खिलाड़ी अक्षय कुमार कल 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। ऐसे में बात करेंगे उनसे जुड़ी इस खास खबर की। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर 5 सितंबर की रात एक बार फिर पापा बने हैं। शाहिद की पत्नी मीरा ने इस बार बेटे को जन्म दिया है। अब बात करतें हैं अक्षय कुमार की जो बहुत जल्द 'गुड न्यूज' देने वाले हैं...

akshay kumar will be seen in good news moive with kareena kapoor
Kareena Kapoor

'गुड न्यूज' देने की रेस में एक्ट्रेस करीना कपूर भी शामिल हैं। चौंकिए मत, दरअसल, बात ये है कि करीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं और इसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। चलिए बात करते हैं इस फिल्म के बारे में..

akshay kumar will be seen in good news moive with kareena kapoor
फाइल फोटो
पहली बात ये है कि करीना और अक्षय की हिट जोड़ी को फिल्म में करण जौहर पेश करने जा रहे हैं। दूसरी खास बात की बात करें तो फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के असिस्टेंट डायरेक्टर राज मेहता अपनी इस पहली फिल्म के साथ डायरेक्शन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar will be seen in good news moive with kareena kapoor
फाइल फोटो
तीसरी खास बात ये है कि इस फिल्म में करीना और अक्षय एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म अजनबी 2001, एतराज 2004, कम्बख्त इश्क 2010 और गब्बर इज बैक 2015 में देखी जा चुकी है। 
विज्ञापन
akshay kumar will be seen in good news moive with kareena kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : File Pic

चौथी खास बात ये है कि फिल्म में 'प्यार का पंचनामा' के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ और कायरा आडवानी भी नजर आएंगे। पांचवीं और आखिरी खास बात ये है कि फिल्म सेरोगेसी (किराए की कोख) जैसे बड़े मुद्दे पर आधारित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed