{"_id":"5b94a3f8867a557eb6031137","slug":"dilip-kumar-health-update-will-not-discharge-next-3-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, अगले 3 दिनों तक आईसीयू में रहेंगे भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर, अगले 3 दिनों तक आईसीयू में रहेंगे भर्ती
Sun, 09 Sep 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार बीते 5 सितंबर को दोपर 2.30 बजे के करीब मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। दिलीप कुमार को सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती हैं। उनकी सेहत में सुधार तो हो रहा है लेकिन काफी धीमी रफ्तार से दवाओं का असर हो रहा है।
2 of 5
dilip kumar
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक डॉक्टर्स ने सायरा बानो को बताया कि दिलीप कुमार को अगले 72 घंटों तक आईसीयू में सख्त निगरानी में रखा जाएगा। उम्र बढ़ने की वजह से भी उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दिलीप कुमार का वाइटल पैरामीटर्स स्थिर है लेकिन उन्हें अगले 3 दिन तक लीलावती अस्पताल में रखा जाएगा।
3 of 5
दिलीप कुमार
95 वर्षीय दिलीप कुमार नेजल फीड पर हैं। उन्हें जो खाना दिया जा रहा था वो भारी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा हो गया है। डॉक्टर्स को लगता है कि अभी दिलीप कुमार की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें मुंह के जरिए खाना दिया जाए। इस वक्त उन्हें ढेर सारी दवाईयों भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
स्पॉटब्वाय ने सायरा बानो के दोस्त से बात की जिन्होंने बताया कि दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सायरा बानो बेहद परेशान हैं। यह समय उनके लिए मुश्किलों भरा हुआ है और वो सारी कोशिशें कर रही हैं जिससे दिलीप कुमार जल्द ठीक हो जाएं। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सायरा बानो ने ट्विटर पर लिखा था कि इस वक्त दुआओं की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।