फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Selfiee: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ ‘सेल्फी’ के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sat, 16 Jul 2022 08:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 16 Jul 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Emraan Hashmi Selfiee to Release On 24 February 2023 directed by raj mehta
अक्षय कुमार, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी 'सेल्फी' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। राज मेहता के निर्देशन में बन रही 'सेल्फी' साउथ की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म की घोषणा काफी पहले हो गए थी, जिस वजह से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Akshay Kumar and Emraan Hashmi Selfiee to Release On 24 February 2023 directed by raj mehta
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सेल्फी' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कास्ट और कहानी
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और डायना उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, इमरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे, जो अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा इमरान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमेगी।

Akshay Kumar and Emraan Hashmi Selfiee to Release On 24 February 2023 directed by raj mehta
अक्षय और इमरान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक राज मेहता इससे पहले 'गुड न्यूज' और 'जुगजुग जियो' का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, यह फिल्म हीरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, (दिवंगत) अरुणा भाटिया,पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है। 'सेल्फी' अगले साल 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Emraan Hashmi Selfiee to Release On 24 February 2023 directed by raj mehta
अक्षय कुमार, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह 'राम सेतु' में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा के साथ दिखाई देंगे। वहीं, इमरान हाशमी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed