फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khuda Haafiz 2: विवेक अग्निहोत्री ने 'खुदा हाफिज 2' के लिए विद्युत जामवाल को दी शुभकामनाएं, बरसाया प्यार

Sat, 16 Jul 2022 08:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Jul 2022 08:49 PM IST
सार

Khuda Haafiz 2: विवेक अग्निहोत्री ने 'खुदा हाफिज 2' के लिए विद्युत जामवाल को दी शुभकामनाएं, बरसाया प्यार

विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2–Agni Pariksha: The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri wishes good luck to vidyut jammwal for his movie
विवेक अग्निहोत्री,विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता  विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अब हाल ही में फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी विद्युत जामवाल की पीठ थपथपाते नजर आए। इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री ने विद्युत जामवाल को बधाई दी है। साथ ही उन पर प्यार बरसाया है।

Khuda Haafiz Chapter 2–Agni Pariksha: The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri wishes good luck to vidyut jammwal for his movie
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने बाकायदा एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'बेशुमार प्यार और शुभकामनाएं।' उन्होंने हैशटैग के साथ फिल्म का नाम लिखा है और विद्युत जामवाल को टैग किया है।

Khuda Haafiz Chapter 2–Agni Pariksha: The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri wishes good luck to vidyut jammwal for his movie
विद्युत जामवाल, नंदिता - फोटो : ANI

बता दें कि विद्युत जामवाल की यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2020 में आई 'खुदा हाफिज' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में विद्युत के साथ शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने स्क्रीनिंग में शिरकत की। अभिनेता विद्युत जामवाल स्क्रीनिंग के लिए अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम भी मौजूद रही। लेकिन, स्क्रीनिंग के दौरान सबकी निगाहें विद्युत जामवाल और उनकी गर्लफ्रेंड पर टिक गईं। दोनों का स्टाइल सभी को बहुत पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khuda Haafiz Chapter 2–Agni Pariksha: The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri wishes good luck to vidyut jammwal for his movie
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए रखी गई इस स्क्रीनिंग में करण जौहर भी खास अंदाज में पहुंचे थे। करण ने विद्युत को गले लगाकर उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी और फिल्म के निर्देशक फारुक कबीर के साथ भी पोज देते नजर आए। अभिनेता जायद खान, अनिल थडानी, तान्या गोदरेज दुबाश, शाइना एनसी, आकांक्षा मल्होत्रा, तनाज दोशी, स्मृति शिंदे, विनोद भानुशाली, अविनाश गोवारिकर भी यहां नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed