मुंबई में कम ही दिखने वाले फिल्म निर्माता जैकी भगनानी मंगलवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली में दिखने वाले हैं। जानकारी मिली है कि जैकी भगनानी राजधानी दिल्ली में अपनी अगली फिल्म ‘बेलबॉटम’ का ट्रेलर लॉन्च वहां के एक बड़े सिनेमाघर में करने वाले हैं। ये मौका दिल्ली में कोरोना का दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों के फिर से खुलने के जश्न का भी होगा। इस जश्न में चार चांद लगाने मुंबई से अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और दीपिका देशमुख के भी जाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वाणी कपूर ने अभी रविवार को ही एक चौंकाने वाला खुलासा इस फिल्म को लेकर किया है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार है। फिल्म ‘बेलबॉटम’ थ्रीडी में भी रिलीज हो रही है।
अक्षय के साथ कल दिल्ली में दिखेंगे जैकी भगनानी, ‘बेलबॉटम’ के ट्रेलर रिलीज पर मीडिया से होंगे रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने इसी साल 25 जनवरी को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो अपने करियर के 30 साल पूरे किए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सौगंध’ 25 जनवरी 1991 को रिलीज हुई थी। अपने करियर के 30वें साल में अक्षय कुमार की जो पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, वह है रंजीत तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बेलबॉटम’। यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिहाज से काफी अहम फिल्म मानी जा है क्योंकि पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘लक्ष्मी’ को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। उससे पहले अक्षय की जिस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी, उस फिल्म ‘गुड न्यूज’ की कास्ट मल्टीस्टारर थी।
फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर शुरू से ही लफड़े चलते आ रहे हैं। पहले इसकी शूटिंग के लिए मुंबई से पूरी यूनिट को ले जाने के मसले पर चर्चाएं शुरू हुईं। देसी फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों को किनारे कर अक्षय कुमार ने कोरोना की पहली लहर के तुरंत बाद ग्लासगो फिल्मसिटी जाकर इस फिल्म की शूटिंग कर डाली। शूटिंग करके यूनिट वहां से लौटी तो फिल्म के एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट हो गई। फिल्म के कास्टिंग निर्देशक पर आरोप लगा कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक अभिनेत्री का शारीरिक रूप से शोषण किया है। वर्सोवा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।
ये मामला किसी तरह पीछे गया तो फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी का नाम एक मॉडल के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में सामने आया। हालांकि इस मुकदमे में जैकी पर सिर्फ महिला मॉडल से बदसुलूकी का ही आरोप लगा है लेकिन उसके बाद से ही इस फिल्म की सीधे ओटीटी पर रिलीज का मामला भी ठंडा पड़ता गया। फिल्म पहले बीते महीने की 27 तारीख को रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघर तब खुल नहीं सके थे। अब तमाम राज्यों में सिनेमाघरों के खुलने की शुरूआत हुई है तो फिल्म ‘बेलबॉटम’ 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
इस बारे में सोमवार को जानकारी मिली कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ के निर्माताओं में से एक जैकी भगनानी मंगलवार को मीडिया से रूबरू होने की तैयार कर चुके हैं। वह दिल्ली के पीवीआर प्रिया में में पीवीआर थिएटर ग्रुप के मालिकों अजय बिजली और संजय बिजली के साथ न सिर्फ सिनेमाघरों को खोने की शुरूआत का एलान फिल्म ‘बेलबॉटम’ के सितारों के साथ करेंगे बल्कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ का ट्रेलर लॉन्च भी इस मौके पर होगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पीवीआर प्रिया थिएटर में ये कार्यक्रम शाम पांच बजे के करीब होगा और इसमें अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और दीपिका देशमुख मौजूद रहेंगी।