{"_id":"610784582280ca066777f348","slug":"raj-kundra-has-gifted-shilpa-shetty-3-crore-rs-diamond-ring-to-a-flat-in-burj-khalifa-and-many-more-expensive-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गपशप: शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने तुरंत खरीद ली थी इतनी महंगी अंगूठी, अब तक दे चुके हैं करोड़ों के गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गपशप: शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने तुरंत खरीद ली थी इतनी महंगी अंगूठी, अब तक दे चुके हैं करोड़ों के गिफ्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा के केस को लेकर चर्चा में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। वहीं उन्हें लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। राज कुंद्रा ने कंपनी के लिए गोल सेट किया था। वो साल 2023 तक इन फिल्मों के जरिए 34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाना चाहते थे। वहीं अब राज कुंद्रा को लेकर हुए तमाम खुलासे के बाद शिल्पा शेट्टी संग उनकी शादी और लव स्टोरी की खबरें एक बार फिर चर्चा में छा गई हैं।
करोड़ोंं रुपये के तोहफे दे चुके हैं राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी जहां फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री हैं तो वहीं राज कुंद्रा भी अमीर बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पशमीना शॉल बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जब राज को शिल्पा से प्यार हुआ तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने के लिए राज कुंद्रा ने कई कीमती तोहफे गिफ्ट किए थे। साथ ही शादी के बाद भी वो शिल्पा की पसंद का बहुत ख्याल रखते थे। उन्होंने शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए और उन्हें अपना पार्टनर बनाने के लिए 3 करोड़ की रिंग गिफ्ट की थी। ये अंगूठी राज ने कुछ मिनटों में खरीद ली थी।
2 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा अक्सर अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। ये उनकी 20 कैरेट की अंगूठी है जो उन्हें राज ने तोहफे में दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं राज कुंद्रा ने शिल्पा को ब्लू लम्बोर्गिनी तोहफे में दी थी। ये भारत में लॉन्च होने से पहले ही शिल्पा के पास पहुंच गई थी। इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ रुपये है।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : Twitter
अभिनेत्री को हमेशा से बीच बहुत पसंद था तो राज ने शिल्पा की ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी। उन्होंने मुंबई में एक शानदार घर शिल्पा को गिफ्ट किया जो समुंदर के किनारे है। इस खूबसूरत घर का नाम किनारा है। इसके अलावा राज ने शिल्पा को सात बेडरुम वाला विला भी गिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
2012 में एनिवर्सरी पर राज कुंद्रा ने शिल्पा को दुनिया को सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर एक फ्लैट गिफ्ट किया था। खबरों की मानें तो इस फ्लैट की कीमत 50 करोड़ रुपये है। शिल्पा की शायद ही कोई ख्वाहिश है जो राज कुंद्रा ने पूरी नहीं की होगी।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हालांकि राज कुंद्रा के न्यायिक हिरासत में होने के कारण शिल्पा की शादी और प्रोफेशनल करियर दोनों पर असर पड़ रहा है। शिल्पा रियलिटी शो की शूटिंग पर नहीं जा पा रही हैं और उनकी फिल्म को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया है। आगे शिल्पा रियलिटी शो का भी हिस्सा बनी रहती हैं या नहीं ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।