फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता संशोधन कानून पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, विरोध प्रदर्शन को लेकर कही ये बात

Sat, 28 Dec 2019 03:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar asked about caa protest he dont like violence
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अपनी राय रखी है हालांकि कई सितारों के चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तो इस पर कुछ नहीं बोला था लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी राय रखी।

akshay kumar asked about caa protest he dont like violence
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार से पूछा गया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शनों का जो दौर चल रहा है उस पर क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से हिंसा नहीं होनी चाहिए और उन्हें हिंसा पसंद नहीं है। 

akshay kumar asked about caa protest he dont like violence
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय ने आगे कहा कि 'मुझे हिंसा पसंद नहीं है। चाहे वह किसी भी विचारधारा से हो, बस हिंसा मत कीजिए। संपत्ति को नष्ट मत कीजिए। ऐसा मत करिए, हिंसा से दूर रहिए। आप एक दूसरे को जो कुछ कहना चाहते हैं, सकारात्मकता से कहिए। एक दूसरे से बात करते रहिए। हिंसा रोकिए। किसी की संपत्ति नष्ट मत करिए। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar asked about caa protest he dont like violence
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

अक्षय कुमार इन दिनों 'सूर्यवंशी' को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। तीनों ही सितारों को दर्शक पुलिस अफसर के किरदार में काफी पसंद करते हैं। अब 'सिंबा' के एक साल पूरा होने पर रोहित ने अपने फैंस को एक नायाब उपहार दिया है। रोहित ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की झलक साझा की है जिसमें तीनों ही कलाकार हाथों में बंदूक थामे पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
akshay kumar asked about caa protest he dont like violence
Suryavanshi film - फोटो : twitter

रिलायंस एंटरटेनमेंट के यू ट्यूब चैनल पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसकी शुरुआत 'सिंबा' के कुछ सीन्स से होती है। वीडियो की शुरुआत में लिखा गया है, 'हम गर्व से 'सिंबा' के एक साल होने का जश्न मनाते हैं।' जिसके बाद फिल्म 'सिंघम' से अजय देवगन का सीन और आखिरी में 'सूर्यवंशी' की झलक दिखाई देती है। वीडियो के अंतिम हिस्से में अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पुलिस वर्दी में एक साथ गोलियों की बौछार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में संदेश दिया गया है, 'आ रही है पुलिस...27 मार्च 2020 को।'

एक्सीडेंट में बाल-बाल बचीं सपना चौधरी, देर रात कार हादसे की तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed