फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों फैंस को घर के बाहर देख रो पड़े सलमान, जन्मदिन पर कहा- 'बस अब बाप बनना बाकी है'

Sat, 28 Dec 2019 02:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
salman khan cries when he greets his fans on birthday
salman khan - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन था । सलमान को अपने 54वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा मिला है । सलमान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है । बेटी का नाम आयत रखा गया है । सलमान के जन्मदिन के मौके पर हजारों फैंस उनके घर के बाहर बधाई देने पहुंचे । 

salman khan cries when he greets his fans on birthday
salman khan - फोटो : social media

सलमान हर साल अपने फैंस की बधाई लेने के लिए घर की बालकनी पर आते हैं । कल जब सलमान अपने फैंस से मिले तो उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया । इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए । सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है। 

salman khan cries when he greets his fans on birthday
salman khan - फोटो : social media

फैंस के साथ मिलते हुए सलमान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। सलमान ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे केक काटा । जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी । इस मौके पर सलमान ने कहा, 'जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी ।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan cries when he greets his fans on birthday
salman khan - फोटो : social media

'हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता ।' सलमान दूसरी बार मामा बने हैं । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है ।' अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे । 

विज्ञापन
salman khan cries when he greets his fans on birthday
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI

सलमान ने कहा, 'हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत । अर्पिता ने आयत चुना ।' सलमान ने बताया कि ये नाम पिता सलीम खान ने उनके बेटे या बेटी के लिए सोचे थे । वो कहते हैं, 'ये दोनों ही नाम मेरे बेटे या बेटी के लिए सोचे गए थे । वो हमेशा से इसके लिए तैयार थे लेकिन अब इन नामों को ले लिया गया है।'

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' के लिए आई 'बैड न्यूज', फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed