{"_id":"5e070c3f8ebc3e87d87ebd54","slug":"bhumi-pednekar-will-seen-as-ias-officer-in-upcoming-film-durgavati-shooting-starts-from-14-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होगी फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग, आईएएस अफसर के किरदार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस दिन से शुरू होगी फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग, आईएएस अफसर के किरदार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
दुर्गावती
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2019 में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद भूमि पेडनेकर 2020 में भी अपने करिश्मे को दोहराने के लिए तैयार हैं। वह 14 जनवरी से मध्य प्रदेश में फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग शुरू करेंगी। 'दुर्गावती' में भूमि एक आईएएस अफसर के किरदार में हैं। 'दुर्गावती' अनुष्का शेट्टी अभिनीत 2018 में रिलीज हुई तेलुगू हॉरर फिल्म 'भागमती' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'भूमि ने निर्देशक जी. अशोक के साथ रीडिंग शुरू कर दी है। टीम फिल्म की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करेगी, जिसमें मोती महल, सदर मंजिल, पास का एक नगरपालिका स्कूल, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल की पुरानी सेंट्रल जेल, मिंटो हॉल जैसे विरासत भवन और पोहा भटा गांव भी शामिल हैं। टीम वर्तमान में फिल्म में भूमि के लुक पर काम कर रही है। साथ ही सह कलाकारों की खोज भी चालू है।' इस फिल्म को भूषण कुमार के साथ अक्षय कुमार प्रोड्यूस करेंगे।
भूमि ने फिल्म 'सोनचिड़िया' से साल 2019 की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह 'सांड की आंख', 'बाला' और हालिया रिलीज फिल्म 'पति-पत्नी और वो' जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आईं। गौरतलब है कि 'पति-पत्नी और वो' ने तीन हफ्तों में करीब 84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 2020 में वह करण जौहर निर्मित 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' और मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में दिखेंगी। 'तख्त' में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।