{"_id":"5ae2aed64f1c1b9c098b6c8e","slug":"akshay-kumar-auctions-his-rustom-navy-uniform-for-raising-fund-for-animal-rescue-and-welfare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के 'रुस्तम' नीलाम करेंगे अपनी वर्दी, इमोशनल कर सकती है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के 'रुस्तम' नीलाम करेंगे अपनी वर्दी, इमोशनल कर सकती है इसके पीछे की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। अक्षय सामाजिक कार्य करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में अक्षय ने एक बार फिर किसी की मदद करने की ठान ली है।
खास बात यह है कि इस बार अक्षय ने जानवरों की भलाई और देखरेख से जुड़े अभियान को अपने ही अंदाज में सपॉर्ट करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं अक्षय ने अपनी इस मुहिम में लोगों को भी अपने साथ शामिल कर लिया है।
दरअसल अक्षय फिल्म 'रुस्तम' में पहने गए नेवी यूनिफॉर्म को नीलाम कर रहे हैं। जिससे जमा की गई राशि जानवरों की भलाई के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने एक ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, 'बेहद खुशी के साथ मैं ऐलान करता हूं कि अब आप मेरे रुस्तम में पहने गए असली नेवी यूनिफॉर्म को बोली लगा जीत सकते हैं। इस नीलामी से जानवरों की भलाई का काम किया जाएगा।'
Hi all 🙋🏻♂️ I'm thrilled to announce that you can bid to win the actual naval officer uniform I wore in Rustom! Auction's proceeds will support the cause of animal rescue and welfare. Place your bid at https://t.co/6Qr0LRnTFm! pic.twitter.com/FF23tlogs1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 26, 2018
विज्ञापन
बता दें, फिल्म 'रुस्तम' को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया था, जिसमें उनके साथ लीड रोल में ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज थीं। गौरतलब है कि इसी फिल्म के लिए अक्षय को अपना पहला नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।फिलहाल अक्षय अपकमिंग फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी '2.0', 'गोल्ड' और 'हाउसफुल 4' आने वाली फिल्में हैं।