{"_id":"5eda0a9b8ebc3e905a08f339","slug":"akshay-kumar-become-only-indian-celebrity-on-the-forbes-list-celebs-hollywood-stars-like-brad-pitt-and-tom-cruise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार फिर बने देश की सबसे कमाऊ हस्ती, हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार फिर बने देश की सबसे कमाऊ हस्ती, हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज, अक्षय कुमार, ब्रैड पिट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने जब से अपनी फिल्म के बारे में अपना स्वाद बदला है तब से उनका करियर एक के बाद एक ऊंचाइयां छूता चला जा रहा है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी चार फिल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज की सफलता ने उनके करियर में ऐसे चार चांद लगाए हैं कि वह सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले भारतीय फिल्मी हस्ती बन गए हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
अमेरिका की बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 2020 की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिसमें अक्षय कुमार को 52वें स्थान पर रखा गया है। खास बात यह है कि 100 सेलेब्रिटीज की इस सूची में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय हैं। पैसे कमाने की इस रेस में अक्षय कुमार ने हॉलीवुड के जाने माने कलाकार ब्रैड पिट और टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
अक्षय कुमार पत्नी के साथ
- फोटो : Social Media
इस पर अपनी खुशी साझा करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, 'मैं सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाना चाहता था। लेकिन मैं एक इंसान हूं। जब मैंने एक करोड़ कमा लिए तो मैंने सोचा कि क्यों ना मैं 100 करोड़ रुपये कमाऊं। सच कहूं तो मैं कमाता चला गया और मुझे कोई रोक नहीं पाया।' फीचर फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अक्षय कुमार अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज 'द एंड' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाऊ सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल होने का यह भी एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का मानना है कि समय के साथ सब को बदलते रहना चाहिए। वह कहते हैं, 'फिल्मांकन और पटकथा से लेकर तकनीकी और फिल्मों की शूटिंग के तरीके में भी बदलाव आ चुका है। यहां तक कि फिल्में देखने वाले दर्शक भी बदल चुके हैं। उसी हिसाब से मेरे पेमेंट चेक में जीरो भी बदल गए हैं। अगर देखा जाए तो सब कुछ बदल चुका है।'
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल अक्षय कुमार अपने घर पर रहकर टीवी शोज और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने में खुद को व्यस्त रख रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस साल अक्षय की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' और 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा अक्षय 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में भी इस साल नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।