अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ही फिल्म जगत के एक ऐसे सितारे हैं जो न तो खान की रेस में शामिल हैं और न ही आज की पीढ़ी में। इन दोनों ने ही फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है और अपने दर्शकों का अपनी फिल्मों से मनोरंजन किया है। अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ने ही देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘सिपाही’ कविता साझा की।
सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने मनोज मुंतशिर की कविता को बताया अजय देवगन का लेख, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया
कविता सुनकर भावुक हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जो खुद भी देश भक्ति की फिल्में खूब बनाते हैं वो इस कविता को सुनने के बाद थोड़े भावुक हो गए। अजय देवगन के वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘मैं वास्तविक जीवन में अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं कर पाता लेकिन तुम्हारी कविता सुनकर मेरी आंखो में आंसू आ गए। मुझे नहीं पता था तुम्हारे अंदर एक इतना अच्छा कवि छुपा है। किस-किस बात पर दिल जीतोगे यार।
अजय देवगन ने दी ये प्रतिक्रिया
अजय देवगन ने अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरी काव्य कौशल की तारीफ करने के लिए अक्की तुम्हारा शुक्रिया। तारीफ बहुत अच्छी लगती है खासकर तब जब वो आपको आपके सबसे अच्छे दोस्त और सह कलाकार से मिले। मैं इसके लिए सिपाही कविता के लिए मनोज मुंतशिर को भी शुक्रियाअदा करना चाहूंगा।
अक्षय को हुआ गलती का एहसास
जैसे ही अजय देवगन ने ये ट्वीट किया वैसे ही अक्षय कुमार ने तुरंत अपने लिखे ट्वीट को सही किया। दरअसल अक्की को लगा था कि ये कविता अजय देवगन ने लिखी है। लेकिन इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है और अजय देवगन ने अपनी जुबानी सुनाया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा अभी पता चला कि इतनी दिल को छूने वाली कविता बेहद टैलंटेड मनोज मुंतशिर ने लिखी है और नरेशन अजय देवगन का है।
मनोज मुंतशिर ने अक्षय के ट्वीट का दिया ये जवाब
मनोज मुंतशिर ने भी अक्षय के ट्वीट का जवाब बड़ी ही विनम्रता के साथ देते हुए लिखा, ‘जो भी मेरे अंदर थोड़ी बहुत प्रतिभा है उसके लिए मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार हूं क्योंकि आपने मुझे अपने लिए लिखने का मौका दिया। मैं बहुत खुश हूं कि सिपाही का नरेशन इतनी अच्छी तरह से किया गया है कि इस कविता ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। 'भुज' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, शरद केलकर और नोरा फतेही की मुख्य भूमिका है।