लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान किया गया। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स वोट डालने पहुंचे। फिल्मी सितारों ने जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं लोगों से भी वोट देने की अपील की। लेकिन इस मौके पर अक्षय कुमार न दिखना कई लोगों को रास नहीं और इसके चलते उनको ट्रोल किया गया।
वोट न दे पाने पर अक्षय कुमार की देशभक्ति पर उठे सवाल, यूजर्स बोले- वो तो कनाडाई नागरिक हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, अक्षय कुमार उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो देशवासियों को वोट करने के लिए प्रेरित करते हैं। मगर बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है। वे भारत में वोट नहीं दे सकते. अक्षय के पास कनेडियन पासपोर्ट है।
एक यूजर ने लिखा- शाहरुख, सलमान, आमिर, ट्विंकल खन्ना सभी ने अपना वोट डाला सिवाय देशभक्त अक्षय कुमार के, वह एक कनाडाई नागरिक हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड के सबसे बड़े भक्त अक्षय कुमार ने आज वोट नहीं डाला।
Wheres the biggest bhakt from Bollywood @akshaykumar not voting today? Alas!! #AkshayInterviewsModi #akshaykumar #2019Elections pic.twitter.com/f73uFXHeYV #AkshayKumar trying to find his voting card on the #VotingRound4 day pic.twitter.com/nWNUW66ccO
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने जुहू के मतदान केन्द्र में वोट डाला, लेकिन अक्षय उनके साथ नहीं थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय को लेकर तमाम टिप्पणी की जा रही हैं।
हाल ही अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया था। हालांकि इस इंटरव्यू के चलते अक्षय विरोधियों के निशाने पर आ गए थे।