सब्सक्राइब करें

पुलवामा के शहीदों के परिवारों को 5 करोड़ देंगे अक्षय कुमार, अंबानी सहित इन सेलेब्स ने भी दिया डोनेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Feb 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs Pulwama attack
Akshay Kumar

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से में है। बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स ने इन शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। 40 जवानों की शहादत से दुखी अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। देश के जवानों के सपोर्ट में आवाज उठाने वाले अक्षय इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपये दान देंगे। 

Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs Pulwama attack
अक्षय कुमार
इस समय देश के कोने-कोने से शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं। लोग इन परिवारों की मदद के लिए खुलकर दान दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी इस मुहिम के तहत आगे आए हैं। उन्होंने आर्थिक मदद की घोषणा की है और लोगों से भी मदद की अपील की है। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है।
Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs Pulwama attack
Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा था- पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs Pulwama attack
अमिताभ बच्चन - फोटो : self
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी शहीद हुए जवानों के हर परिवार को 5 लाख डोनेशन दिया है। अमिताभ के अलावा सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
Akshay Kumar donates Rs 5 core to families of martyrs Pulwama attack
kesari
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय इस समय फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय की 2 और फिल्में 'केसरी' और 'हाउसफुल 4' भी रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed