फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पृथ्वीराज का टीजर रिलीज, ऑनलाइन लीक हुई 'छिछोरे', The sky in pink का पहला पोस्टर

Mon, 09 Sep 2019 02:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 09 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Film Prithviraj teaser to chhichhore leak online Top news of bollywood
पृथ्वीराज - फोटो : social media
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज (9 सिम्बर) को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय ने अपनी नई फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर वीडियो रिलीज किया है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "अपने बर्थडे पर अपनी पहली पीरियड ड्रामा फिल्म के बारे में बताते हुए बहुत उत्साहित हूं। सौभाग्य है मेरा कि इसमें हीरो का रोल प्ले करने का मौका मिला है।"
Akshay kumar Film Prithviraj teaser to chhichhore leak online Top news of bollywood
Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्वेदी कर रहे हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि इस टीजर वीडियो में अक्षय कुमार का पृथ्वीराज लुक अब तक सामने नहीं आया है। टीजर में अक्षय का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
 
Akshay kumar Film Prithviraj teaser to chhichhore leak online Top news of bollywood
Chhichhore film poster - फोटो : file photo
साहो के बाद अब एक ऑनलाइन पाइरेसी साइट ने सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'छिछोरे' को लीक कर दिया है। क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी तारीफ की है। वहीं फिल्म देखने वाले दर्शक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें- इन 6 हसीनाओं को डेट कर चुके हैं अक्षय, रिश्ते पर यकीन दिलाने के लिए कर लेते थे मंगनी और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Film Prithviraj teaser to chhichhore leak online Top news of bollywood
Chhichhore film - फोटो : file photo
फिल्म को पायरेटेड डाउनलोड के लिए कई वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, यह फिल्म पहली नहीं है जो पायरेसी का शिकार हुई है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित 'छिछोरे' में सुशांत और श्रद्धा के अलावा प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Akshay kumar Film Prithviraj teaser to chhichhore leak online Top news of bollywood
'द स्काई इज पिंक' - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और फरहान अख्तर स्टारर 'द स्काई इज पिंक' का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में एक हैप्पी फैमिली दिखाई दे रही है। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed