फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cononavirus को गंभीरता से न लेने वाले लोगों की अक्षय ने ली क्लास, कहा- 'जान है तो जहान है'

Fri, 20 Mar 2020 08:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Gets Angry on People Who Are not Taking Coronavirus Seriously Share Video
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड में भी कई सितारों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रखा हुआ है। इसी बीच हाल ही में सिंगर कनिका कपूर का मामला गर्माया हुआ है। कनिका कपूर हाल ही में कोरोना पॉजीटिव निकली हैं। कनिका पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से भारत में आकर पार्टी अटेंड की है। जबकि उन्हें सबसे पहले होम क्वॉरंटाइन में जाना चाहिए था। जिसकी वजह से उनके संपर्क में आए कई लोगों को भी इस वायरस से इंफेक्टेड होने का खतरा है।

Akshay Kumar Gets Angry on People Who Are not Taking Coronavirus Seriously Share Video
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका ही नहीं ऐसे और भी कई लोग हैं जिन्होंने विदेश से आने के बाद खुद को होम क्वॉरंटाइन नहीं किया है। ऐसे लोगों के ऊपर अब बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार का गुस्सा फूटा है। अक्षय ने एक वीडियो जारी कर ऐसे लोगों की जमकर क्लास ली है। अक्षय काये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय सभी को इस वायरस के प्रति सजग और गंभीरता बरतने की हिदायत दे रहे हैं।

Akshay Kumar Gets Angry on People Who Are not Taking Coronavirus Seriously Share Video
akshay kumar - फोटो : social media

ये वीडियो अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं, 'मुंबई एयरपोर्ट में जो लोग बाहर से लौटे हैं। जिनका एयरपोर्ट पर टेस्ट किया जा रहा है। जो कोरोना में लो रिस्क केटेगरी में हैं। उन्हें एक स्टाम्प लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है या होटल भेजा जा रहा है। यह समझाकर कि दो हफ्ते सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें। प्रिकॉशन के तौर पर। अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए। लेकिन ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। शादियों में जा रहे हैं। छुट्टियों में जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। पार्टियां कर रहे हैं। किस तरह की सोच के लोग हैं ये। क्या मानसिकता है। क्या समझ नहीं आ रहा लोगों को।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Gets Angry on People Who Are not Taking Coronavirus Seriously Share Video
Akshay Kumar - फोटो : social media

आगे अक्षय लोगों से कहते हैं- 'कोरोना वायरस छुट्टी पर नहीं है। काफी जोरशोर से काम कर रहा है। ओवरटाइम कर रहा है। इस रेस में वो आगे चल रहा है। लेकिन ये रेस अभी खत्म नहीं हुई है। रेस अब भी जारी है। हम जीत सकते हैं। हमें इस रेस को जीतना होगा। डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज लोगों की मेहनत को रेस के बीच लंगड़ी ना मारें। यह पहली रेस होगी, जिसमें सबसे पहले रुकने वाला रनर जीत जाएगा। इस रेस में सब साथ जीतेंगे या सब साथ हारेंगे। बीएमसी इस मुहर को बैज ऑफ ऑनर कहती है। क्योंकि आप ना सिर्फ अपनी जान बचा रहे हैं बल्कि कई लोगों की जान बी बचा रहे हैं। इस सम्मान का अपमान ना करें। किसी ने सोच समझकर ही कहा था- जान है तो जहान है।'

विज्ञापन
Akshay Kumar Gets Angry on People Who Are not Taking Coronavirus Seriously Share Video
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार भी इन दिनों अपनी हर शूटिंग को छोड़कर घर पर ही हैं। अक्षय इन दिनों अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इससे जुड़ी हुई कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक पोस्ट साझा की थी जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो अक्षय की बेटी नितारा की बातों की वजह से अपनी आगामी किताब नहीं लिख पा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed