अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म करने के बाद देश के लिए उड़ान भर ली है। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि उन्होंने अपनी फिल्म तो पूरी कर ली है और अब वह स्वदेश के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो भी संलग्न की है जिसमें वह एक चार्टर्ड प्लेन के सामने फिल्म की अपनी अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म होते ही अक्षय की वतन वापसी, अब शुरू होगा 'लक्ष्मी बम' का काउंटडाउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट में लिखा, 'अपनी फिल्म का मिशन पूरा हुआ। यह एक लंबा लेकिन कामयाब शेड्यूल रहा। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि इस महामारी के दौरान हमने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी कर ली। अब यह अपने घर लौटने की बारी है।' अक्षय ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी बीते बृहस्पतिवार को ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने साथ काम करने वाले सभी कलाकारों और कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया।
अक्षय कुमार अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ अगस्त के महीने में स्कॉटलैंड के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग मात्र दो महीने में ही पूरी कर ली है। लॉकडाउन के बाद इस महामारी के दौरान अपनी फिल्म की शुरू से लेकर अंत तक की शूटिंग खत्म करने वाली यह पहली फिल्म है। दुनिया में बहुत सी छोटी बड़ी फिल्मों का काम जारी है लेकिन अक्षय की यह फिल्म इस मामले में पहली है जिसने शुरू से शूटिंग शुरू की और इतनी जल्दी खत्म भी कर ली।
फिल्म शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय ने अपने बयान में कहा, 'यह किसी एक का नहीं, बल्कि पूरी टीम का काम है और मैं अपनी टीम के हर एक सदस्य का शुक्रगुजार हूं। कलाकारों से लेकर हर एक कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी को योजनाबद्ध तरीके से भलीभांति निभाया है। कोरोना ने हमें अपने काम को अंजाम देने के लिए दूसरे रास्ते चुनने के लिए मजबूर किया। वह रास्ते ऐसे थे जिन पर चलने की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। अब मुझे आशा है कि हमारी टीम के काम से दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे और वह भी अपना काम शुरू करने का साहस दिखाएंगे। लेकिन सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है।'
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग ग्लास्गो और थोड़ी बहुत शूटिंग लंदन में की है। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वैसे इस समय अक्षय की दो और फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 'सूर्यवंशी' की तो रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन 'लक्ष्मी बम' ओटीटी पर 9 नवंबर को रिलीज होगी। इसके लिए अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपना उत्साह भी व्यक्त किया है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
पढ़ें: बलरामपुर दुष्कर्म मामले पर कृति सेनन का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट