फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलरामपुर दुष्कर्म मामले पर कृति सेनन का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 02 Oct 2020 08:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 02 Oct 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Balrampur rape case Kriti Sanon reaction after Hathras gangrape case
Kriti Sanon - फोटो : instagram: kritisanon

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद हाल ही में बलरामपुर में भी 22 साल की छात्रा के साथ हैवानियत की गई है। इस छात्रा का चाचा भतीजे ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ हैवानियत की। हाथरस के बाद बलरामपुर में हुई इस घटना पर अभिनेत्री कृति सेनन का गुस्सा फूटा है। 

Balrampur rape case Kriti Sanon reaction after Hathras gangrape case
kriti sanon - फोटो : instagram: kritisanon

कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर बलरामपुर में छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। साथ ही कई पोस्ट में साझा किए हैं। 

Balrampur rape case Kriti Sanon reaction after Hathras gangrape case
Kriti Sanon - फोटो : instagram: kritisanon

कृति सेनन ने घटना की जानकारी देते हुए अपने नोट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 22 साल की दलित छात्रा दुष्कर्म और हैवानियत का शिकार हुई। लोकल मीडिया ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने उसकी दोनों टागें बुरी तरह से तोड़ दी थीं और उसको बेहोशी ही हालत में रिक्शे से घर भेज दिया। जिसके बाद छात्रा का परिवार उसको लेकर अस्पताल पहुंचा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Balrampur rape case Kriti Sanon reaction after Hathras gangrape case
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, 'छात्रा की मां के अनुसार जब वह घर पर आई वह ठीक से बोलने की हालत में नहीं थी। बस वह इतना ही कह पा रही थी कि बहुत दर्द हो रहा है, वह सहन नहीं कर पा रही है।' सोशल मीडिया पर कृति सेनन का यह पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Balrampur rape case Kriti Sanon reaction after Hathras gangrape case
सांकेतिक चित्र - फोटो : file photo

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म और आरोपियों की हैवानियत का शिकार हुई युवती की मौत के बाद बलरामपुर में भी एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी चाचा भतीजे ने पहले छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ हैवानियत की गई। उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके लिवर और आंत फट गए। पीड़िता को समय से इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई।  

पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार पर संजय मिश्रा का कटाक्ष, छोटे निर्माता-निर्देशकों का बताया दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed