हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास तक, इस घटना की हर कोई कड़ी आलोचना कर रहा है। साथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके और राजनेता तहसीन पूनावाला ने हाथरस दुष्कर्म घटना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
हाथरस मामला: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दुष्कर्म मामले में की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीन पूनावाला ने हाथरस दुष्कर्म घटना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने हाथरस में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है। इस बात की जानकारी तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर याचिका की कॉपी साझा की है।
याचिका की कॉपी साझा करते हुए तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने माननीय मुख्य न्यायधीश और माननीय सु्प्रीम कोर्ट के अन्य न्यायधीशों के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी याचिका दायर की है, उनसे हाथरस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। 19 साल की युवाती की मौत में कोई गरिमा नहीं रखी गई थी। मुझे उम्मीद है कि माई लॉर्ड्स ने हाथरस के सीएस, एचएस और डीएम को समन भेजा होता।'
I have petitioned Hon'ble CJI & other justices of the Hon'ble SC of India as well as NHRC, requesting them to take up the #HathrasHorror suo motto. The young 19 year old girl got no dignity even in death. I hope My Lords summon the CS, HS & @dgpup along with DM #Hathras . pic.twitter.com/IEGETMe7Mm
सोशल मीडिया पर तहसीन पूनावाला का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तहसीन पूनावाला सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा थे। शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बिग बॉस के घर में तहसीन पूनावाला का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी।
वहीं बात करें हाथरस दुष्कर्म घटना की तो दो हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दरिंदों ने मिलकर 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी जीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी। कुछ दिनों तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ते हुए युवती ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से युवकी के शव को एक खेत में जला दिया। इसके बाद से पूरे देश में आक्रोश को माहौल है।
पढ़ें: महाराष्ट्र के सिनेमाघर न खुलने से टली ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज, रणवीर की ‘83’ का ये है ताजा अपडेट