बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्में हर बार उनके फैंस के दिलों पर छा जाती हैं। वह ऐसी कई सीक्वल फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केसरी' का दूसरा चैप्टर जल्द ही दर्शकों के लिए रिलीज होने जा रहा है। फिल्म पर लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए आज उन फिल्मों के दूसरे भाग की बात करते हैं जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
Akshay Kumar: 'फिर हेरा फेरी' से लेकर 'हाउसफुल 2' तक, इन फिल्मों के दूसरे भाग में छाए अक्षय कुमार
Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार जल्द ही 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए उन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं जिनके दूसरे भाग में अक्षय कुमार अपनी अदाकारी से छा गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब बात कॉमेडी की आती है तो हाउसफुल 2 का जिक्र जरूरी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जबरदस्त अभिनय किया था, जो गलतफहमियों और मजेदार सिचुएशन्स में फंसता चला जाता है। अक्षय के साथ रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम भी फिल्म में नजर आए थे। डायलॉग्स की टाइमिंग और हर सीन में छुपा हास्य दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने में कामयाब रहा था।
Gautam Hegde: 'मिले जब हम तुम' के लेखक की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, गौतम ने साझा किया अस्पताल से वीडियो
फिर हेरा फेरी तो हर कॉमेडी प्रेमी की फेवरेट लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने राजू का किरदार निभाया था जो अपने दोस्तों श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) के साथ पैसा कमाने के चक्कर में उलझ जाता है। इन तीनों की तिकड़ी ने ऐसा धमाल मचाया कि फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर हैं। "25 दिन में पैसा डबल" और "ये बाबू राव का स्टाइल है" जैसे डायलॉग्स तो मीम्स की दुनिया में अब भी छाए हुए हैं।
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार ने एक अलग ही अंदाज में दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में उन्होंने भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया था, जो एक आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाता है। फिल्म ने शिक्षा और धर्म जैसे गंभीर मुद्दों पर बात की गई है, लेकिन इसे इतने सहज और मनोरंजक तरीके से पेश किया गया कि हर कोई इससे जुड़ गया। अक्षय और पंकज त्रिपाठी के शानदार अभिनय और कहानी का सामाजिक संदेश इस सीक्वल को खास बनाता है।
जॉली एलएलबी 2 में अक्षय ने वकील जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली का किरदार निभाया था। फिल्म में उसकी जिंदगी में आने वाला एक केस उसे कानूनी व्यवस्था की खामियों से रूबरू कराता है। अक्षय ने इस किरदार को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में निभाया कि दर्शक हंसते-हंसते गंभीर मुद्दों को भी समझ गए। फिल्म में हास्य, ड्रामा और सामाजिक संदेश का शानदार मिश्रण था। अक्षय के साथ सौरभ शुक्ला और अनु कपूर जैसे कलाकारों ने इस सीक्वल को और भी मजेदार बना दिया था।