फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' के लिए आई 'बैड न्यूज', फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

Fri, 27 Dec 2019 10:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Dec 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan film Good Newwz in trouble PIL filed in Karnataka high court
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म गुड न्यूज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में इन सितारों और इस फिल्म के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। फिल्म गुड न्यूज के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। 

Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan film Good Newwz in trouble PIL filed in Karnataka high court
गुड न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कर्नाटक हाई कोर्ट में यस ट्रस्ट नाम के एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ने जनहित याचिका दायर की है। एनजीओ के अनुसार ये फिल्म विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक पर आधारित फिल्म है। जिसमें दो कपल्स के स्पर्म लैब में बदल जाते हैं। यह फिल्म आईवीएफ की विश्वसनीयता के बारे में बहुत सारे भ्रम और अनिश्चितता पैदा करती है। ऐसे में इस फिल्म को रिलीज ना किया जाए। 

Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan film Good Newwz in trouble PIL filed in Karnataka high court
Good Newwz - फोटो : amar ujala mumbai

खबर के मुताबिक ये फिल्म आईवीएफ तकनीक के बारे में लोगों के अंदर भ्रम पैदा करती है। जिससे बेऔलाद लोगों की भावनाओं के ठेस पहुंच सकती है। इस वजह से एनजीओ ने कर्नाटक हाई कोर्ट में इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज ना करने की गुहार लगाई है। वहीं बीते दिनों करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म गुड न्यूज की रिलीज की तारीख आगे बढ़ने की खबर थी। इसके बाद फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के अलावा इसे वितरित कर रही कंपनी जी स्टूडियोज ने भी फिल्म के तय तारीख यानी 27 दिसंबर को ही रिलीज होने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan film Good Newwz in trouble PIL filed in Karnataka high court
Good Newwz - फोटो : social media

मंगलवार की सुबह से ही मुंबई में ये खबर तेजी से फैली कि फिल्म गुड न्यूज के निर्माता करण जौहर देश में हो रहे धरना और प्रदर्शनों की वजह से डर गए हैं और अपनी फिल्म गुड न्यूज की रिलीज आगे खिसकाने के बारे में विचार कर रहे हैं। कहा गया कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की कमाई भी इन प्रदर्शनों से ही काफी प्रभावित हुई है। इसी फिल्म से सीख लेते हुए करण जौहर के अपनी फिल्म की रिलीज टालने की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Kareena Kapoor Khan film Good Newwz in trouble PIL filed in Karnataka high court
Good Newwz - फोटो : social media

इस खबर की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने धर्मा प्रोडक्शंस से इस बारे में जानकारी चाही तो उनकी आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी ये खबर सिर्फ अफवाह है। इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। उनकी फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। फिल्म गुड न्यूज का वितरण कर रही कंपनी जी स्टूडियोज ने भी यही बात दोहराई। कंपनी की आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हमारी फिल्म इसी हफ्ते अपनी तय तारीख पर ही रिलीज हो रही है। इसके लिए हमने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: विशाल को सुनाई दी डरावनी आवाजें ! भूत के डर से घरवालों का सोना हुआ मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed