फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कुछ इस तरह का है बेल बॉटम में अक्षय कुमार का लुक, फिल्म के सेट से तस्वीरें आईं सामने

Fri, 04 Sep 2020 12:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar look in his upcoming film Bell Bottom
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देश से बाहर हैं। वह अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के चलते लंदन और स्कॉटलैंड में हैं। लॉकडाउन हटने के बाद इस फिल्म की जोर-शोर से शूटिंग चल रही है। इस बीच बेल बॉटम के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अक्षय कुमार के लुक के बारे में पता चला है।

Akshay Kumar look in his upcoming film Bell Bottom
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

फिल्म बेल बॉटम के सेट से अक्षय कुमार की तीन तस्वीरे सामने आई हैं। पहली दो तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में आंखो पर काला चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में अक्षय कुमार ग्रे कलर की ड्रेस में और आंखो पर काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। अपने इस लुक में अक्षय कुमार काफी गंभीर दिख रहे हैं। 

Akshay Kumar look in his upcoming film Bell Bottom
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

बता दें कि बॉलीवुड में कई महीनों से कोरोना महामारी के चलते फिल्मों, धारावाहिकों और विज्ञापनों की शूटिंग रुकी हुई थी। लेकिन अब देशभर में अनलॉक की शुरुआत के बाद अब फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत अक्षय कुमार और आमिर खान ने की है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी अक्षय ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar look in his upcoming film Bell Bottom
अक्षय कुमार - फोटो : बेल बॉटम प्रोडक्शन टीम

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के जरिए अक्षय ने बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अक्षय अपने इस पोस्ट में हाथ में क्लैप लिए खड़े थे। पोस्ट के साथ कैप्स में अक्षय ने लिखा है, 'लाइट्स, कैमरा, मास्क ऑन एंड एक्शन। नए कानून का पालन कर रहे हैं और बेलबॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक मुश्किल समय है लेकिन काम तो करना ही है। आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।'
 

विज्ञापन
Akshay Kumar look in his upcoming film Bell Bottom
बेल बॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली फिल्मों की शूटिंग में अक्षय कुमार की यह फिल्म चुनिंदा शुरुआती फिल्मों से एक है। यह फिल्म 80 के दशक की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और जैकी भगनानी भी हैं।

पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की इस अभिनेत्री के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed