फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: रिया के घर पहुंची एनसीबी की टीम, अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को लिया हिरासत में

Fri, 04 Sep 2020 12:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Sep 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Narcotics Control Bureau Ncb Reach The Residence Of Rhea Chakraborty And Samuel Miranda In Mumbai
रिया चक्रवर्ती, नारकोटिक्स कंट्रोल की टीम - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty/ @Ani

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई और ईडी (प्रवर्तन निर्देशालय) के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रहा है। इस सिलसिले में शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंती है। एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर छानबीन भी कर सकती है। साथ ही अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया।


 

Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Narcotics Control Bureau Ncb Reach The Residence Of Rhea Chakraborty And Samuel Miranda In Mumbai
नारकोटिक्स कंट्रोल की टीम - फोटो : ANI

एनसीबी एक अधिकारी का कहना है, 'यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। जिसका हम अनुसरण कर रहे हैं। इस प्रतिक्रिया को रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।' वहीं, सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। इससे पहले गुरूवार को इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी। जिसे बाद कोर्ट ने जैद को नौ सितंबर तक रिमांड में भेज दिया।
 


 

Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Narcotics Control Bureau Ncb Reach The Residence Of Rhea Chakraborty And Samuel Miranda In Mumbai
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram: rhea_chakraborty

गौरतलब है कि एक सितंबर को एनसीबी ने मुंबई से जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में एनसीबी को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन मिला था। जैद से पूछताछ में पता चला कि वह अब्दुल बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा के संपर्क में था। यह दोनों शौविक चक्रवर्ती के संपर्क में थे। एनसीबी ने इन दोनों के साथ शौविक की बातचीत को पुख्ता करते हुए कहा कि इनके चैट्स मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Narcotics Control Bureau Ncb Reach The Residence Of Rhea Chakraborty And Samuel Miranda In Mumbai
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एनसीबी के सूत्रों को मुताबिक बासित और जैद का संबंध सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह सामने आया है कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर सैमुअल ने जैद से ड्रग्स खरीदा था। शौविक ने बीते 17 मार्च को सैमुअल को जैद का मोबाइल नंबर भेजा था। तब पहली बार सैमुअल ने जैद से संपर्क किया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Narcotics Control Bureau Ncb Reach The Residence Of Rhea Chakraborty And Samuel Miranda In Mumbai
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

सैमुअल ने बासित का हवाला देकर तीन बार जैद को फोन किया था। जैद ने 10 हजार रुपये लेकर सैमुअल को पांच ग्राम ड्रग्स दिया था। मोबाइल कनेक्शन से पता चला है कि जैद और सैमुअल 17 मार्च को एक ही लोकेशन पर थे। आपको बता दें कि एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की सूचनाओं के आधार पर सुशांत सिंह राजपुत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन का जांच शुरू की है।

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया के पिता से दूसरे दिन भी पूछताछ, सीबीआई को नहीं मिल रहा हत्या का सुराग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed