{"_id":"5ddd45858ebc3e54f937c848","slug":"akshay-kumar-movies-with-kareena-karishma-katrina-taapseee-kriti-kiara-jacqueline-vidya-sonakshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन अभिनेत्रियों के साथ अक्षय ने की हैं सबसे अधिक फिल्में, कटरीना से आगे निकलीं ये दो बहनें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन अभिनेत्रियों के साथ अक्षय ने की हैं सबसे अधिक फिल्में, कटरीना से आगे निकलीं ये दो बहनें
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार करीबन हर साल दो- चार फिल्मों का तोहफा अपने फैंस को देते हैं। ऐसे में अब मिशन मंगल के बाद अक्षय फिल्म गुड न्यूज के साथ तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय एक बार फिर करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे। इससे पहले भी करीना- अक्षय कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अक्षय ने सबसे ज्यादा फिल्में किस अभिनेत्री के साथ की हैं।
2 of 6
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
सन 2000 के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो अक्षय ने करीना कपूर खान के साथ सबसे अधिक फिल्में की हैं। अक्षय- करीना फिल्म अजनबी, तलाश, एतराज, बेवफा, दोस्ती- फ्रेंड्स फॉरएवर, टशन और कम्बख़्त इश्क में स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म गब्बर इज़ बैक में करीना, अक्षय की पत्नी के किरदार के कैमियो में नजर आई थीं। वहीं फिल्म गुड न्यूज दोनों की साथ में 9वीं फिल्म है। बता दें कि करीना के अलावा अक्षय करिश्मा के साथ भी नौ फिल्मों में काम कर चुके हैं।
3 of 6
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
करीना-करिश्मा के बाद इस लिस्ट में नंबर आता है कटरीना कैफ का। कटरीना के साथ अक्षय सात फिल्में कर चुके हैं। इस लिस्ट में हमको दीवाना कर गये, नमस्ते लंदन, वेल्कम, दे दना दन, सिंह इज़ किंग, ब्लू और तीस मार खान शामिल हैं। वहीं दोनों अब रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में साथ नजर आएंगे। ये दोनों की आठवीं फिल्म होगी।
करीना- करिश्मा और कटरीना के बाद इस लिस्ट में नाम आता है सोनाक्षी सिन्हा का। अक्षय और सोनाक्षी छह फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों 'जोकर', 'राउड़ी राठौड़', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'हे बेबी' और 'हॉलीडे' में एख साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में आखिरी फिल्म मिशन मंगल थी।
विज्ञापन
5 of 6
Housefull 4
- फोटो : amar ujala mumbai
लिस्ट में अब नंबर आता है तापसी पन्नू और कृति सेनन का। तापसी पन्नू अक्षय कुमार के साथ बेबी और नाम शबाना में साथ नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही कृति सेनन अक्षय कुमार के साथ हाल ही में हाउसफुल 4 में नजर आई थीं। इसके बाद दोनों फिल्म बच्चन पांडे में साथ में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।