फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच बॉलीवुड फिल्म सीरीज ने की वर्ल्डवाइड धाकड़ कमाई, सब पर भारी पड़े सलमान खान

Wed, 27 Nov 2019 12:14 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 27 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Housefull Dhoom Golmaal KrrishTiger Zinda Hai Franchises Worldwide Box Office Collection
धूम, कृष और टाइगर सीरीज केे पोस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 करीब खत्म होने को है। ये साल बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा कहा जा सकता है। इस साल कई फिल्मों ने धाकड़ कमाई की, वहीं दिसंबर में कमाई का ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। दिसंबर में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनका दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। इसके साथ ही इस साल कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जो किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 भी 'दबंग' सीरीज का ही तीसरा पार्ट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्डवाइड किस बॉलीवुड सीरीज ने सबसे अधिक कमाई की है। चलिए इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी पांच बॉलीवुड फिल्मों की सीरीज के बारे में जिन्होंने वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई की।

Housefull Dhoom Golmaal KrrishTiger Zinda Hai Franchises Worldwide Box Office Collection
Ek Tha Tiger behind the shoot - फोटो : file photo
सलमान खान की 'टाइगर' सीरीज
दबंग के साथ ही साथ सलमान खान के खाते में टाइगर सीरीज भी है। इस सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' 15 अगस्त 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 334.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा सीरीज का दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म के दूसरे पार्ट ने वर्ल्डवाइड 564.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी सीरीज के दोनों पार्ट्स ने मिलकर 898.59 करोड़ रुपये की कमाई की है।
 
Housefull Dhoom Golmaal KrrishTiger Zinda Hai Franchises Worldwide Box Office Collection
Housefull 4 - फोटो : social media

अक्षय- रितेश की हाउसफुल सीरीज
मुख्यत: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर सीरीज हाउसफुल का पहला पार्ट 30 अप्रैल 2010 में रिलीज हुआ था। वहीं इसके दूसरा पार्ट 06 अप्रैल 2012, तीसरा पार्ट 03 जून 2016 और चौथा पार्ट 25 अक्टूबर 2019  को रिलीज हुआ था। बता दें कि हाउसफुल ने 277.48 करोड़ रुपये, हाउसफुल 2 ने 194.48 करोड़ रुपये, हाउसफुल 3 ने 194.48 करोड़ रुपये और हाउसफुल 4 ने 277.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी फिल्म की कुल कमाई 774.8 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull Dhoom Golmaal KrrishTiger Zinda Hai Franchises Worldwide Box Office Collection
dhoom heroes

धूम सीरीज
अलग अंदाज में चोरी करने पर आधारित फिल्म धूम सीरीज की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। धूम का पहला पार्ट 27 अगस्त 2004, दूसरा पार्ट 24 नवंबर 2006 और तीसरा पार्ट 20 दिसंबर 2013 में रिलीज हुआ था। धूम ने 47.7 करोड़ रुपये, धूम 2 ने 149.98 करोड़ रुपये और धूम 3 ने 556.74 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने कुल 754.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Housefull Dhoom Golmaal KrrishTiger Zinda Hai Franchises Worldwide Box Office Collection
golmaal again

गोलमाल
टाइगर, हाउसफुल और धूम के बाद अब लिस्ट में नंबर आता है गोलमाल सीरीज का। गोलमाल सीरीज के अभी तक चार पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। सीरीज का पहला पार्ट 14 जुलाई 2006, दूसरा पार्ट 29 अक्टूबर 2008, तीसरा पार्ट 05 नवंबर 2010 और चौथा पार्ट 20 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुआ था। वहीं गोलमाल ने 45.89 करोड़ रुपये, गोलमाल रिटर्न्स ने 78.51 करोड़ रुपये, गोलमाल तीन ने 169.09 करोड़ रुपये और गोलमाल अगेन ने 311.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी फिल्म ने कुल 604.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed