फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने अयोध्या में रामलला के सामने किया ‘रामसेतु’ का मुहूर्त पूजन, सामने आईं तस्वीरें

Thu, 18 Mar 2021 10:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar's Ram Setu Muhurat Puja In Ayodhya With Jacqueline Fernandez And Nashrut Bharucha
फिल्म राम सेतु के लिए मुहूर्त में अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' का मुहूर्त पूजन गुरुवार को रामलला के दरबार में हुआ। अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा सहित फिल्म की टीम गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार ने 'रामसेतु' की फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया। इससे पहले 'रामसेतु' की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने सभी का आतिथ्य सत्कार किया और फिर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा भी की।

Akshay Kumar's Ram Setu Muhurat Puja In Ayodhya With Jacqueline Fernandez And Nashrut Bharucha
अयोध्या पहुंचे अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

राजपरिवार के मुखिया श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म का निर्देशन कर रहे अभिषेक शर्मा व क्रिएटिव प्रोडयूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया गया।

Akshay Kumar's Ram Setu Muhurat Puja In Ayodhya With Jacqueline Fernandez And Nashrut Bharucha
अयोध्या में अभिनेता अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग अयोध्या के कई हिस्सों में की जानी है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग राजसदन, सरयू तट, राम की पैड़ी के अलावा रामजन्मभूमि परिसर में भी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने राजसदन अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से इस संबंध में चर्चा की है। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं हासिल हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar's Ram Setu Muhurat Puja In Ayodhya With Jacqueline Fernandez And Nashrut Bharucha
अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'रामसेतु' के मुहूर्त पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।  प्रशंसकों को जैसे ही पता चला कि अक्षय कुमार राम की पैड़ी पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने जाएंगे, लोगों की भारी भीड़ राम की पैड़ी पहुंच गई। जिसे देखते हुए अक्षय कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें राम की पैड़ी पर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिससे उनके प्रशंसकों को निराशा हुई।

विज्ञापन
Akshay Kumar's Ram Setu Muhurat Puja In Ayodhya With Jacqueline Fernandez And Nashrut Bharucha
रामसेतु - फोटो : instagram: akshaykumar

बता दें कि फिल्म 'रामसेतु' में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं और यह किरदार कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय आर्कियोलॉजिस्ट से प्रेरित है। लुक और कैरेक्टर दोनों के लिहाज से अक्षय के फैंस को उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा फीमेल लीड्स के तौर पर नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed