फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म निर्देशक ने खेसारी लाल यादव पर लगाया अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Mar 2021 08:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Film Director Lodged An FIR On Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For Threatening In Lucknow
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडेय ने अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। निर्माता का आरोप है कि खेसारी लाल यादव ने उनके बेटे प्रदीप पर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी की और धमकी भी दी गई।

Film Director Lodged An FIR On Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For Threatening In Lucknow
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

राजकुमार के मुताबिक, उनका बेटा प्रदीप उर्फ चिंटू भी भोजपुरी फिल्मों में 12 साल की उम्र से काम कर रहा है। उसकी फिल्म की शूटिंग फरवरी व मार्च में गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब में चल रही थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगी अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप, अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान ने उनके खिलाफ साजिश रचकर सोशल मीडिया पर कई अश्लील व अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर धमकी मिलने लगी।

Film Director Lodged An FIR On Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For Threatening In Lucknow
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

आरोप है कि राजकुमार और उनके बेटे की लोकप्रियता से खेसारी लाल ईर्ष्या रखते हैं। प्रदीप का खेसारी अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानकर शत्रुता का भाव रखते हैं। जिसके चलते खेसारी लाल यादव व उनके सहयोगी डायरेक्टर राजकुमार पांडेय व उनके बेटे प्रदीप उर्फ चिंटू के मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग व सोशल प्लेटफार्म के जरिए लाइव आकर गालियां देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Lodged An FIR On Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For Threatening In Lucknow
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav

राजकुमार ने बताया कि, फरवरी में लखनऊ में उनके बेटे की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान उनका और बेटे प्रदीप का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 फरवरी को कुछ अंजान नंबर से कॉल आने शुरू हुए। इसमें उन लोगों को लगातार धमकी दी जाने लगी। राजकुमार के मुताबिक, दो घंटे में 100 से अधिक कॉल आए। परेशान होकर उन्होंने मोबाइल पर अंजान नंबरों को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी कॉल आते रहे।

विज्ञापन
Film Director Lodged An FIR On Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For Threatening In Lucknow
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram

बता दें कि राजकुमार पांडेय अब तक 45 से 50 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्रदीप अब तक 50 से अधिक फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में इंस्पेक्टर गुड़ंबा फरीद अहमद ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed