सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने पोस्ट की खुशियों से भरी तस्वीर, ये है असिन की बेबी गर्ल की पहली झलक

Team Digital Updated Wed, 25 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar shares first photo of Asin and Rahul Sharma’s Baby
कहते है कि एक तस्वीर 100 शब्दों के बराबर होती है। इस कहावत को अभिनेता अक्षय कुमार ने उस वक्त फिर से साबित कर दिखाया जब सोशल मीडिया में खुशियों से भरी ये तस्वीर पोस्ट की। ट्विटर पर पोस्ट की इस तस्वीर में अक्षय कुमार अभिनेत्री असिन की बेबी गर्ल को गोद में थामे हुए हैं।
Akshay Kumar shares first photo of Asin and Rahul Sharma’s Baby
24 अक्टूबर यानि मंगलवार रात को बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसके साथ ही असिन और उनके पति राहुल शर्मा नए पैरेंट्स बन गए। मॉडल और एक्ट्रेस असिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सार्वजनिक नहीं होने दिया था। खबर लगते ही अक्षय कुमार अपनी को-एक्ट्रेस की खुशियां बांटने उनके पास पहुंच गए और ये फोटो पोस्ट की। 
Akshay Kumar shares first photo of Asin and Rahul Sharma’s Baby
असिन की नन्हीं परी को गोद में थामे अक्षय ने सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट करते लिखा कि, 'ये फीलिंग किसी भी दूसरी खुशी से बढ़कर होती है। मेरी दोस्त असिन और राहुल को नन्ही मुस्कान के लिए ढेरो बधाई। मैसेज के पहला पार्ट से हर कोई ये समझ सकता है कि आरव और नितारा के जन्म के समय अक्षय ने भी यही महसूस किया होगा। पढ़िए उनका पूरा पोस्ट...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar shares first photo of Asin and Rahul Sharma’s Baby
आपको बता दें कि असिन ने 19 जनवरी 2016 को दिल्ली में माइक्रोमैक्स संस्थापक के साथ पहले चर्च में और फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर और दोनों के बहुत करीबी दोस्त अक्षय कुमार ने शादी के समारोह में शिरकत की थी।
विज्ञापन
Akshay Kumar shares first photo of Asin and Rahul Sharma’s Baby
मॉडल और एक्ट्रेस असिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया से दूर ही रखा था। ये पूरी तरह से उनका एक निजी मामला था। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान न तो वो किसी के सामने आईं और न ही कोई तस्वीर शेयर की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed