{"_id":"5f9d037724c1cf20110fb433","slug":"akshay-kumar-shares-his-upcoming-movie-laxmii-poster-see-here-kiara-advani-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laxmii Poster: बदल गया अक्षय कुमार के आसपास का मौसम, पहली बार हीरोइन के पीछे खड़े दिखे खिलाड़ी कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laxmii Poster: बदल गया अक्षय कुमार के आसपास का मौसम, पहली बार हीरोइन के पीछे खड़े दिखे खिलाड़ी कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्मों और इनके पोस्टरों में हमेशा खुद ही छाए रहने की कोशिशें करते रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार पर भी बदलते मौसम का असर पड़ गया है। उनकी बदले नाम वाली फिल्म का शनिवार को जो पोस्टर जारी हुआ, उसमें वह फिल्म की हीरोइन के पीछे छुपे नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर जारी भी ऐसी तारीख को हुआ है जिसका योग अंकों के हिसाब से नौ होता है।
2 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
31 अक्टूबर 2020 यानी 3+1+1+2+2 मिलाकर नौ अंक करने वाली तारीख को जारी हुआ अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का पोस्टर फिल्म की ओटीटी रिलीज से ठीक दस दिन पहले जारी हुआ है। फिल्म का पहले नाम ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रखा गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर बवाल मचने के बाद इसके मेकर्स को अपना फैसला बदलना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म के निर्माताओं से जनभावनाओं का आदर करने क अनुरोध किया था। इसी के बाद फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया।
3 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
उम्मीद की जा रही थी कि 9 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘लक्ष्मी’ को ओटीटी के साथ गिने चुने सिनेमाघरों में भी शायद रिलीज किया जाए लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को अभी एक और महीने बंद रखने के सरकारी फैसले ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिल्म ‘लक्ष्मी’ में विदेशी कंपनी फॉक्स स्टार की भारतीय शाखा ने पैसा लगाया है। अक्षय कुमार इसके मुनाफे में हिस्सेदार हैं और इस लिहाज से फिल्म के सह निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मी
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
नए पोस्टर में अक्षय कुमार जिस तरह फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी के पीछे छुपे दिख रहे हैं, उसे लेकर हिंदी फिल्म जगत में लोग खूब चटखारे ले रहे हैं। ऐसा हाल के दिनों में पहली बार हुआ है कि अक्षय कुमार की किसी फिल्म के पोस्टर में किसी हीरोइन का चेहरा इतनी प्राथमिकता से दिख रहा है। फिल्म के इसके पिछले नाम के साथ आए पोस्टर में तो किसी हीरोइन का चेहरा ही नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
laxmmi bomb
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
हाल ही में लंदन से अपनी नई फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग करके लौटे अक्षय कुमार की इसके टीजर को लेकर भी काफी आलोचनाएं हुई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी जैसी दमदार अदाकाराएं हैं। लेकिन, फिल्म के टीजर में किसी भी हीरोइन की झलक तक नहीं दिखी। इन दिनों अक्षय अपनी एक और निर्माणाधीन फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ जगत सुंदरी मानुषी छिल्लर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।