फिल्म 'पैडमैन' में बेहतरीन एक्टिंग को लेकर अक्षय कुमार और सोनम कपूर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा फिल्म में अक्षय और सोनम कपूर के किस सीन पर बवाल मच गया है।
'पैडमैन' में सोनम कपूर के साथ Kiss सीन पर मचा बवाल, अब अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीन में अक्षय कुमार विदेशी लोगों को स्पीच देने जा रहे होते हैं तभी सोनम कपूर उन्हें किस कर लेती हैं और कहती हैं, ‘मैं तुम्हारे साथ हूं’। इस सीन को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अक्षय और सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
👏👏 Tweets like these are the true measure of Pad Man's success. https://t.co/cOihgIKP1i
यूजर्स ने कहा, 'एक पति जो पत्नी के लिए समर्पित है, वह अपनी जिंदगी में दूसरी लड़की को कैसे आने दे सकता है। यूजर्स के इन सवालों का अक्षय ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘जब कोई फिल्म बनाता है तो कर्मशियलिटी भी रखता है। ये कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है।'
'फिल्म में किरदार के साथ जितने भी सीन दिखाए गए हैं वो एक तरह की मासूमियत है। अगर आप प्रोफेशन के समय किसी इंसान के साथ ज्यादा समय गुजार लेते हैं तो उसके साथ कहीं ना कहीं आपका लगाव जुड़ जाता है। फिल्म में मेरे नहीं बल्कि सोनम कपूर के किरदार की तरफ से एक तरफा प्यार था। मैं तो हमेशा ही अपनी पत्नी से प्यार करता था।'
बता दें कि अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वाले अरुणाचलम मुर्गनाथम की असल जिंदगी पर बनी है। फिल्म में अक्षय अरुणाचलम और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी।