फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: वेलकम को 16 साल पूरे, फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के सेट से अक्षय ने वीडियो साझा कर जाहिर की खुशी

Thu, 21 Dec 2023 12:22 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 21 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

अक्षय की 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट की शूटिंग हो रही है। बता दें कि वेलकम को रिलीज हुए आज 16 साल पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome completes 16 years Actor busy shooting for the Franchise Third Part
वेलकम पोस्टर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म वेलकम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे। अक्षय की 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 'वेलकम 2' बनाई गई थी, जिसमें अक्षय की जगह बतौर हीरो जॉन अब्राहम नजर आए थे। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट की शूटिंग हो रही है, जिसमें वापस से अक्षय कुमार नजर आएंगे। बता दें कि वेलकम को रिलीज हुए आज 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा किया है। 

Akshay Kumar Starrer Welcome completes 16 years Actor busy shooting for the Franchise Third Part
वेलकम - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार इन दिनों वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट वेलकम टू द जंगल की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म वेलकम 2007 में आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार ने वेलकम 3 की शूटिंग और वेलकम के 16 साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।  

टूट ही गया अंकिता-विक्की का रिश्ता? बाहर आते ही लेंगे तलाक

Akshay Kumar Starrer Welcome completes 16 years Actor busy shooting for the Franchise Third Part
अक्षय कुमार- वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ी कुमार ने वेलकम टू द जंगल के शूट की एक क्लिप पोस्ट कर लिखा, 'वेलकम के 16 साल पूरे हो गए हैं और मैं फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहा हूं।' इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म के तीसरे भाग में संजय दत्त की एंट्री पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में संजू बाबा का स्वागत करना अद्भुत है। आप क्या सोचते हैं?' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome completes 16 years Actor busy shooting for the Franchise Third Part
फिल्म वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म वेलकम को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के गाने भी आज तक दर्शकों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। फिल्म में फिरोज खान, परेश रावल, मल्लिका शेरावत समेत कई अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome completes 16 years Actor busy shooting for the Franchise Third Part
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वेलकम टू द जंगल की बात करें तो फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में कई स्टार कलाकार नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्ता और अरशद वारसी शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 के आखिरी में दिसंबर में रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Dunki Twitter Review: पठान जवान के बाद डंकी का 'डंका', ट्विटर पर शाहरुख के अलावा इस अभिनेता की हो रही तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed