फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी हुई फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग, जादूगर के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

Sat, 27 Mar 2021 04:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 27 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar to play a Magician role in Upcoming Movie Atrangi Re, Check here the First Look
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष भी नजर आएंगे। इसी के चलते खिलाड़ी कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक जादूगर की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। साथ ही वो अपने फैंस को जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने अतरंगी रे के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। 

Akshay Kumar to play a Magician role in Upcoming Movie Atrangi Re, Check here the First Look
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

तस्वीर में अक्षय कुमार एक जादूगर के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में ताश का बादशाह है। वह टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ अक्षय ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, यह अतरंगी रे की शूटिंग का आखिरी दिन है और आनंद एल राय द्वारा तैयार किए गए इस जबरदस्त प्रोजेक्ट का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है। मेरे को स्टार सारा अली खान और धनुष का ढेर सारा आभार। वहीं उन्होंने फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा को टैग किया है और संगीत देने के लिए एआर रहमान का धन्यवाद किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar to play a Magician role in Upcoming Movie Atrangi Re, Check here the First Look
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बता दें कि अक्षय कुमार की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब और फिट एंड फाइन एक्टर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं इन दिनों वो अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त भी हैं। इस फिल्म में अक्षय का कैमियो रोल है जिसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस चार्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar to play a Magician role in Upcoming Movie Atrangi Re, Check here the First Look
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मालूम हो कि आनंद एल राय की इस फिल्म के लिए पहले यह रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में अक्षय को यह रोल ऑफर किया गया। यह पहली बार है जब अक्षय सारा और धनुष के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
Akshay Kumar to play a Magician role in Upcoming Movie Atrangi Re, Check here the First Look
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed