{"_id":"5a62ec8f4f1c1b8c268b55cf","slug":"akshay-kumar-troll-pad-man-to-now-release-on-feb-9-twitteratis-go-bonkers-over-the-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' का सपोर्ट करने के बाद अक्षय कुमार ट्रोल, फैंस बोले- 'शर्म करो पैडमैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' का सपोर्ट करने के बाद अक्षय कुमार ट्रोल, फैंस बोले- 'शर्म करो पैडमैन'
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:45 PM IST
सार
फिल्मी पर्दे पर साल 2018 की सबसे पहली और बड़ी जंग होने से टल गई। जी हां, हम 25 जनवरी को एक साथ रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों की बात करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी पर्दे पर साल 2018 की सबसे पहली और बड़ी जंग होने से टल गई। जी हां, हम 25 जनवरी को एक साथ रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों की बात करने जा रहे हैं। बड़े सितारों और बजट वाली दोनों फिल्में 'पैडमैन' और 'पद्मावत' एक साथ रिलीज होने वाली थी। मगर तमाम विवादों और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शुक्रवार को अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली साथ नजर आए।
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी। उनके इस फैसले के साथ ही 'पद्मावत' की सबसे बड़ी मुश्किल भी हल हो गई। अब 25 जनवरी को वो रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म होगी। इस फैसले से जहां पूरे सिने जगत में अक्षय कुमार की जमकर वाह-वाही हो रही है तो सोशल मीडिया पर अपने इस फैसले से अक्षय कुमार फैस के निशाने पर आ गए।
भड़ास खिलाड़ी नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अब तो पैडमैन के रिलीज के लिए कोई एक्साइटमेंट नहीं बची। बिलकुल भी देखने नहीं जाने वाला, उस दिन तो मेरा जन्मदिन भी है।
Zero Excitement For #PadMan Now
— Bàdass Khilàdi (@Akshay_Brigade) January 19, 2018
Will Not Watch It For Sure Though Its Releasing On My Birthday
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्पिता ने ट्वीट किया, 'अब तो अक्की के फैंस साथ नहीं देंगे 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए, चुल्लू भर पानी में डूब मरो।
.@kriarj ab akkians sath nahi denge Padman promotion ke liye..chullu bhad paani me dub maro.
— Arpitaᴾᴬᴰᴹᴬᴺ☺ (@KhiladiGirlAppy) January 19, 2018
विज्ञापन
एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि सिर्फ ऋतिक रोशन, सलमान खान और अजय देवगन के पास ही किसी बड़ी फिल्म के सामने टकराने की ताकत है। वह अक्षय कुमार और शाहरुख खान की तरह भगोड़े नहीं है।
Breaking news: Pad Man release postponed to 9th February. Padmaavat will be solo release on 25th January
— Komal Nahta (@KomalNahta) January 19, 2018