{"_id":"5a62d8b04f1c1b72268b5685","slug":"edited-version-of-the-padmaavat-ghoomar-song-release-bhansali-avoid-objectionable-bare-midriff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padmaavat : दीपिका की कमर पर चली कैंची, नया घूमर गाना खत्म कर देगा सारा विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padmaavat : दीपिका की कमर पर चली कैंची, नया घूमर गाना खत्म कर देगा सारा विवाद
Sat, 20 Jan 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के लिए 25 जनवरी को एकदम तैयार है। इस फिल्म के फेमस गाने घूमने ने जहां लोगों को इंप्रेस कर दिया तो वहीं ये गाना करणी सेना की आंखों में ऐसे खटका कि बवाल ही मच गया। करणी सेना अभी भी इस फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही हैं। हालांकि सेंसर बोर्ड के परामर्श के बाद भंसाली ने घूमर गाने में कई कट्स लगाकर दोबारा रिलीज कर दिया है।
2 of 4
padmaavat
घूमर गाने के नए वर्जन को 'पद्मावत' के नाम से जारी किया गया है। भंसाली ने इस गाने में ऐसे कट लगाए हैं जिन्हें आसानी से पता लगाना शायद किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। पहले वाले गाने की लंबाई 5 मिनट 6 सेकेंड थी तो वहीं नए वर्जन वाले गाने की लंबाई 3 मिनट 16 सेकेंड है यानी कि गाने में 2 मिनट की कांट छांट की गई हैं।
3 of 4
deepika padukone
पहले वाले गाने में कहीं कहीं दीपिका की कमर पर फोकस किया गया था। जिस पर करणी सेना और राजपूताना लोगों ने अपना विरोध दर्शाया था। उनका कहना था कि ये रानी पद्मावती की शान के खिलाफ है। ऐसे में मेकर्स ने इस नए वर्जन में दीपिका के क्लोज अप और लॉग शाट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया है। साथ ही कमर पर फोकस करने वाले सीन्स को कम से इस्तेमाल किया है और कमर छिपा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
PADMAVATI
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर शुरू से ही विवाद जारी है। करणी सेना और राजपूताना लोग इस फिल्म में दिखाए गए सीन्स और रानी के घूमर डांस करने को उनका अपमान बताया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली को कुछ बदलाव करना का सुझाव दिया था। जिसके बाद भंसाली ने फिल्म में 5 बदलाव किए जिसमें घूमर गाना भी शामिल है। हालांकि बदलावों के बावजूद करणी सेना इसकी रिलीज का अब भी विरोध कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।