फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के वकील हरीश साल्वे को करणी सेना ने दी हत्या की धमकी, ICJ में जीता था कुलभूषण जाधव का केस

Sat, 20 Jan 2018 11:56 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Padmaavat advocate Harish Salve gets threat calls from Karni Sena
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का केस लड़ रहे सीनियर वकील हरीश साल्वे को जान से मारने की धमकी मिली है। फिल्म का विरोध कर रहे राजपूत संगठन की ओर से हरीश साल्वे के ऑफिस में धमकी भरा कॉल किया गया। मीडिया से बात करते हुए हरीश साल्वे ने बताया कि फिल्म रिलीज होने पर मुझे शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाने की धमकी दी गई है। 
Padmaavat advocate Harish Salve gets threat calls from Karni Sena
जिसके बाद करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने इस पर सफाई दी है। कल्वी के मुताबिक हर चीज के लिए करणी सेना को जिम्मेदार ठहराना गलत है। फिल्म पद्मावत पर राज्य सरकार और फिल्म के निर्माता आमने सामने हैं। सुप्रीम कोर्ट में निर्माताओं की ओर से हरीश साल्वे के साथ जाने माने वकील मुकुल रोहतगी ये केस लड़ रहे हैं।
Padmaavat advocate Harish Salve gets threat calls from Karni Sena
राज्य सरकार द्वारा फिल्म पर बैन लगाए जाने के खिलाफ कोर्ट में साल्वे ने कई तर्क पेश किए। दोनों सीनियर्स वकीलों के मुताबिक राज्य सरकार के पास ऐसी कोई शक्ति या अधिकारी नहीं इस तरह किसी भी फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दे, जब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म पास कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmaavat advocate Harish Salve gets threat calls from Karni Sena

राज्यों की तरफ से पेश हुए ASG तुषार मेहता ने दलील दी कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। इस पर हरीश साल्वे ने फिल्म में दिखाए जाने वाले डिस्क्लेमर को कोर्ट के सामने पढ़कर सुनाया, जिसमें कहा गया है 'यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है', इतिहास से इसका कोई लेना देना नहीं। साल्वे ने तो कोर्ट में यहां तक कहा 'एक दिन मैं चाहूंगा कि मैं इस बात पर दलील दूं कि कलाकारों को इतिहास से छेड़छाड़ का अधिकार भी होना चाहिए।' इस पर तुषार मेहता ने कहा 'ऐसा नहीं हो सकता। आप महात्मा गांधी को विस्की पीते नहीं दिखा सकते।' इस पर साल्वे ने कहा, 'लेकिन यह इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होगी।' इस पर कोर्ट में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

विज्ञापन
Padmaavat advocate Harish Salve gets threat calls from Karni Sena
22 जून 1955 को महाराष्ट्र में जन्मे साल्वे मूलरूप से नागपुर के रहने वाले हैं। हरीश साल्वे की गिनती देश के जाने-माने एडवोकेट्स में होती हैं। सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर रह चुके हैं। साल 2015 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को सजा होने के कुछ घंटे बाद ही साल्वे ने अपने तर्क से उन्हें बेल दिला दी थी। नागपुर में जन्मे इस वकील ने महज एक रुपये की फीस लेकर कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत का पक्ष रखा था। अंतिम सुनवाई तक उन्हें दिए गए मृत्युदंड पर रोक लगा दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed