फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay-Twinkle: अक्षय से शादी के लिए ट्विंकल ने रखी थी ऐसी शर्त, एक्टर को बताए बिना जान ली थी मेडिकल हिस्ट्री

Tue, 17 Jan 2023 07:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 17 Jan 2023 07:54 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Twinkle khanna wedding anniversary know about their love story first meeting
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेट पर मिलना और सितारों के बीच प्यार हो जाना बहुत ही आम सी बात होती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो सेट पर पहली बार मिले और जीवनसाथी बन गए। इन्हीं सितारों में से एक जोड़ी है, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की। दोनों मैगजीन शूट के दौरान पहली बार मिले और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत हो गई। 2001 में शादी करने वाले अक्षय और ट्विंकल आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। तो आइए आज बी टाउन के इस कपल की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

Akshay kumar Twinkle khanna wedding anniversary know about their love story first meeting
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पहली नजर में ही लट्टू हो गए थे अक्षय
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई थी। अक्षय जब शूट पर पहुंचे, तो वह पहली नजर में ट्विंकल पर अपना दिल हार गए थे। हालांकि तब अक्षय ने कभी नहीं सोचा था कि आज जिस लड़की के साथ वह शूट कर रहे हैं, वो ही उनकी जीवनसाथी बन जाएंगी। लेकिन पहली मुलाकात के बाद ही अक्षय ट्विंकल के इस कदर तक दीवाने हुए कि शादी के सपने संजोने लगे। कुछ समय बात उन्होंने अपने दिल का हाल ट्विंकल को बताया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

Rakhi-Adil: प्यार... शादी...फिर इनकार..., अब जाकर आदिल ने कबूल किया राखी संग निकाह, पोस्ट साझा कर लुटाया प्यार

Akshay kumar Twinkle khanna wedding anniversary know about their love story first meeting
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का ट्विंकल की 'मेला' से था कनेक्शन
अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को खोना नहीं चाहते थे और किसी भी कीमत पर शादी करना चाहते थे। ऐसे में जब अक्षय ने ट्विंकल से शादी की बात की, तो अभिनेत्री ने शर्त रख दी। उन दिनों ट्विंकल की फिल्म 'मेला' रिलीज होने वाली थी। ऐसे में ट्विंकल ने कहा कि अगर 'मेला' नहीं चली, तो वह अक्षय से शादी कर लेंगी। इस पर अक्षय को लगा कि फिल्म चल जाएगी और वह कुंवारे ही रह जाएंगे। हालांकि 'मेला' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी और दोनों ने 2001 में शादी कर ली। 

RRR: 'अवतार 2' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ, खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहे राजामौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Twinkle khanna wedding anniversary know about their love story first meeting
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल ने रखी थी यह शर्त
ट्विंकल खन्ना ही नहीं उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने भी अक्षय कुमार के सामने शर्त रखी थी। डिंपल कपाड़िया को अक्षय कुमार को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने शादी से पहले दोनों को लिवइन में रहने के लिए कहा था। दोनों एक साल तक लिवइन में रहे और फिर शादी कर ली। दरअसल, कॉफी विद करण के दौरान ट्विंकल ने बताया था कि जब अक्षय शादी की बात करने के लिए डिंपल कपाड़िया के पास गए, तो उन्होंने अभिनेता को गे समझ लिया था और इसी वजह से उन्होंने लिवइन में रहने की शर्त रखी थी।

Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा

विज्ञापन
Akshay kumar Twinkle khanna wedding anniversary know about their love story first meeting
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : फाइल

शादी के बाद ट्विंकल ने एक्टिंग को कहा अलविदा
जब सब मान गए तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली। इसके बाद से ही ट्विंकल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। अब अभिनेत्री एक लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वहीं, अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे आरव और नितारा हैं। आरव का जन्म 2002 में हुआ था और नितारा का 2012 में, दोनों अक्सर ही अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Bollywood Spy Top 10: पठान, कबीर, टाइगर से पहले इन जासूसों का दिखा धमाल, जितेंद्र, मिथुन की तो तकदीर बदल दी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed