फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ओलंपिक में भारत के लिए जीतेंगे 'Gold', स्वतंत्रता दिवस पर देंगे देश को तोहफा

Tue, 06 Feb 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser released
akshay kumar

बॉलीवुड में अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं जो साल में 4 से 5 फिल्में करने में यकीन रखते हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन उससे पहले अक्षय कुमार अब ओलंपिक में देश के लिए 'गोल्ड' लाने जा रहे हैं। 

akshay kumar upcoming film gold teaser released
akshay kumar

दरअसल, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जो स्वतंत्र भारत को ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि 1946 तक देश ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश इंडिया के नाम दर्ज थे। इसके बाद आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने का काम अक्षय करते हैं।
 



 

akshay kumar upcoming film gold teaser released
akshay kumar

अक्षय कुमार फिल्म में अपने आपको पागल बंगाली कहते हैं। वह हॉकी कोच की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म ब्रिटिश इंडिया की कहानी है। अक्षय कई जगह धोती और कुर्ते में दिखते हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और सनी कुशाल भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser released
akshay kumar

फिल्म की डायरेक्टर रीमा कागती हैं। रीमा इससे पहले आमिर के साथ 'तलाश' कर चुकी हैं। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser released
shah rukh khan

'गोल्ड' का टीजर देखकर यशराज बैनर की फिल्म 'चक दे इंडिया' की याद आती है। जिसमें शाहरुख खान ने एक हॉकी कोच की भूमिका निभाई थी, हालांकि दोनों की कहानी में बहुत फर्क है। जहां अक्षय कुमार फिल्म में आजाद भारत में पहले गोल्ड की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। वहीं 'चक दे इंडिया' में शाहरुख अपने अनुशासन से हॉकी टीम को गोल्ड जीतने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed