फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को अपकमिंग फिल्मों से उम्मीद, क्या हिट एक्टर की लिस्ट में शामिल हो पाएंगे अभिनेता?

Sun, 05 Jan 2025 01:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

बॉलीवुड में साल 2025 की शुरुआत में अक्षय कुमार की एक फिल्म सिनेमाघरों में नजर आएगी। साल भर भी अक्षय की कई फिल्में देखने को मिलेंगी। क्या ये फिल्में खिलाड़ी कुमार के करियर पर लगे रहे फ्लॉप के ठप्पे को दूर कर पाएंगी? 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 Sky Force Housefull 5 Jolly LLB 3 C Sankaran Nair Biopic
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो सालों में अक्षय कुमार के खाते में हिट कम, फ्लॉप फिल्में ज्यादा रही हैं। ऐसे में साल 2025 क्या अक्षय कुमार के करियर के लिए एक बेहतर साल साबित होगा या नहीं, यह उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बताएगी। साल 2025 में अक्षय कौन सी फिल्मों में नजर आएंगे? जानिए।

Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 Sky Force Housefull 5 Jolly LLB 3 C Sankaran Nair Biopic
फिल्म स्कॉय फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

स्कॉय फोर्स 
साल 2025 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्कॉय फोर्स’ दर्शकों को देखने को मिलेगी। 24 जनवरी को यह फिल्म रिलीज हो रही है, 26 जनवरी की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है। साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की कहानी वाली फिल्म दर्शक देखने आ ही सकते हैं। फिल्म को लेकर उत्सुकता भी देखी जा रही है, सोशल मीडिया में इसके ट्रेलर को लेकर काफी क्रेज देखा गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sky Force Trailer: 'हम भी घुसकर मार सकते हैं', दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर 

 

Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 Sky Force Housefull 5 Jolly LLB 3 C Sankaran Nair Biopic
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सी शंकरन पर फिल्म 
वकील और पॉलिटिशियन रहे सी. शंकरन पर आधारित एक फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसमें उनके साथ एक्टर आर. माधवन भी होंगे। फिल्म को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन सब्जेक्ट इंट्रेस्टिंग जरूर लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 Sky Force Housefull 5 Jolly LLB 3 C Sankaran Nair Biopic
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

जॉली एलएलबी 3
‘जॉली एलएलबी’ सीरीज की फिल्मों का अपना अलग एक दर्शक वर्ग है। इस सीरीज की पहली फिल्म में अरशद वारसी नजर आए, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार थे। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे। इस तरह दर्शकों को कॉमेडी की डबल डोज फिल्म में मिल सकती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 Sky Force Housefull 5 Jolly LLB 3 C Sankaran Nair Biopic
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson

हाउसफुल 5 
हाउसफुल सीरीज की फिल्मों का भी हिस्सा अक्षय कुमार लंबे समय से बने हुए हैं। साल 2025 में वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे, इसमें बॉलीवुड एक्टर्स की एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। हाउसफुल सीरीज की फिल्मों में अक्षय की कॉमेडी दर्शकों को भाती है, इस साल भी हो सकता है कि वह दर्शकों को एंटरटेन कर पाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed