बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी व अपने वक्त की बेहतरीन अभिनेत्री रहीं ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। लेखिका ट्विंकल खन्ना को किसी भी मुद्दे पर अपने अलग नजरिए के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से अक्सर ट्विंकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं, ऐसे में एक बार फिर ट्विंकल सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है।
मीडिया से चेहरा छिपाती नजर आईं अक्षय की पत्नी, ट्विंकल ने खुद बताई इसकी बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर विरल भियानी द्वारा ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो की जो खास बात है वो ये कि ट्विंकल ने अपने चेहरा एक पेपर से छिपाया हुआ है। जिसके चलते ये वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर ट्विंकल के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई सोशल मीडिया यूजर इसे कोरोनावायरस से जोड़ते हुए कमेंट कर रहा है तो कोई मजाकिया लहजे में कमेंट कर रहा है कि ट्विंकल मेकअप करना भूल गई हैं। लेकिन इन सब बातों के बीच एक सवाल जरूर गहरा रहा है कि आखिर ट्विंकल अपना चेहरा छिपा क्यों रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
फैंस के इन सवालों का जवाब खुद ट्विंकल ने ही सोशल मीडिया पर दिया है। अपना वीडियो साझा करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'मैं कुछ नया करने के लिए अपनी आईब्रो बढ़ा रही हूं… एक बड़े खुलासे का इंतजार करें'। हालांकि ट्विंकल के इस खुलासे के बाद तो उनके फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्याादा हो गया है।
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने कई हिट फिल्में अपने नाम की हैं। ट्विंकल अक्षय कुमार से लेकर गोविंदा तक के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि ट्विंकल लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, जिसके बाद वो किताबें भी लिख चुकी हैं। वहीं ट्विकंल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
'कोरोना' से इस बॉलीवुड अभिनेत्री को याद आई बीयर, लिखा- 'जब हम मौजमस्ती में गुम थे..'