सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 10 साल की हुई अक्षय कुमार की बेटी नितारा, अभिनेता ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar wishes daughter Nitara on her 10th birthday with a heartwarming post
अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए। - फोटो : social media

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देते हैं। उन्हें अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। हर माता-पिता की तरह अक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों बेहद प्यार करते हैं लेकिन बेटी नितारा के साथ कई बार उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज अक्षय कुमार की बेटी दस साल की हो गई है और इस मौके पर उन्होंने खास पोस्ट साझा की है, जो किसी भी बेटी के पिता के दिल को छू जाएगी।

Trending Videos
Akshay Kumar wishes daughter Nitara on her 10th birthday with a heartwarming post
अक्षय कुमार और नितारा - फोटो : Social Media

पिता का हाथ थामे रेत पर चलती दिखीं नितारा
अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के जन्मदिन पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक छोटा सा वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्हें अपनी लाडली बेटी का हाथ थामे रेगिस्तान में चलते देखा जा सकता है। ये वीडियो किसी  ट्रिप का लग रहा है। अभिनेता ने पोस्ट साझा करने के साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar wishes daughter Nitara on her 10th birthday with a heartwarming post
अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ - फोटो : social media

लिखा दिल छू लेने वाला नोट
अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के दसवें जन्मदिन की पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग रखने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज पूरे 10 साल के हो गए… इस जन्मदिन के लिए मेरी शुभकामनाएं और हमेशा… आप दुनिया में सबसे अच्छी हैं। पापा आपसे प्यार करते हैं"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar wishes daughter Nitara on her 10th birthday with a heartwarming post
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी उनकी बेटी नितारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'पापा की प्यारी बेटी'। एक अन्य ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे हमारी प्रिंसेस नितारा'। अन्य भी इसी तरह से दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप कर प्यार जताते दिखाई दे रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed