{"_id":"63302f69119f84407e28b955","slug":"from-muhgal-e-azam-to-jodha-akbar-these-are-the-interesting-facts-behind-the-costumes-of-iconic-indian-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Costumes: जानें कैसे बनीं इन फिल्मों के लिए पोशाकें,किसी ने पढ़ी अकबरनामा तो कोई दिल्ली से लाया टेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Costumes: जानें कैसे बनीं इन फिल्मों के लिए पोशाकें,किसी ने पढ़ी अकबरनामा तो कोई दिल्ली से लाया टेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:16 PM IST
सार
बॉलीवुड फिल्मों में कहानी और स्टार कास्ट के अलावा और कई चीजे अहम मानी जाती हैं। फिल्म में डायलॉग से लेकर सेट तक लोगों को लुभाने के लिए मेकर्स कई तरह के जतन करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मुगल-ए-आजम, पद्मावत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में कहानी और स्टार कास्ट के अलावा और कई चीजे अहम मानी जाती हैं। फिल्म में डायलॉग से लेकर सेट तक लोगों को लुभाने के लिए मेकर्स कई तरह के जतन करते हैं। इन्हीं में से एक कॉस्ट्यूम भी फिल्मों में एक अहम भूमिका निभाते हैं। फिल्मों के मुताबिक पोशाके बनाने के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स जी-तोड़ मेहनत करते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनकी पोशाकों से जुड़ी दिलचस्प कहानी के बारे में-
Trending Videos
2 of 6
जोधा अकबर
- फोटो : सोशल मीडिया
जोधा अकबर
आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। अकबर के रोल में अभिनेता ऋतिक रोशन और जोधा के किरदार में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय खूब जमे थे। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में ज्वेलरी से लेकर कॉस्ट्यूम तक काफी शानदार थे। इन्हें डिजाइनर नीता लुल्ला ने बनाया। इसे बनाने के लिए नीता ने अकबरनामा बुक में मौजूद सभी पेंटिंग्स का काफी बारीकी से अध्ययन किया था। फिल्म में 16वीं शताब्दी की पोशाकें दिखाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बाजीराव मस्तानी,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाजीराव मस्तानी
इस फिल्म में 1700 के दशक में मराठा साम्राज्य की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि फिल्म में कलाकारों के लुक में मराठियों के साथ ही मुस्लिम शासकों के पहनावे पर भी काफी ध्यान दिया गया। प्रियंका की साड़ी और गहनों से लेकर दीपिका की निजामी ड्रेस तक सभी को काफी ध्यान दिया गया था। फिल्म में अंजू मोदी ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में करीब 400 साल पुराने भारत में इस्तेमाल हुए कपड़े दिखाई दिए थे।
4 of 6
मुगल ए आजम
- फोटो : मुगल ए आजम
मुगल-ए-आजम
भारतीय सिनेमा की बेहतरान फिल्मों में से एक मुगल-ए-आजम में शानदार अदाकारी के साथ लाजवाब पोशाक और गहने देखने को मिले थे। इसे बनाने के लिए के. आसिफ ने जी खोलकर पैसा लुटाया था। फिल्म के कलाकारों की पोशाके माखनलाल एंड कंपनी ने कपड़े डिजाइन किए थे। इसमें 15वीं सदी के भारतीय पहनावे की छाप थी। फिल्म की कॉस्टयूम के लिए दिल्ली से टेलर, आगरा से जूते और हैदराबाद से ज्वेलेर्स मंगाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
डोला रे, देवदास
- फोटो : social media
देवदास
संजय लीला भंसाली की इस सुपरहिट फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बड़े बजट वाली इस फिल्म में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। फिल्म के कलाकारों की पोशाक 1930-1940 के दौर की थी, जिसे चार डिजाइनर्स नीता लुल्ला, संदीप खोसला, अबु जानी और रेजा शरीफी ने मिलकर तैयार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।