फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हैंड स्टैंड करते वक्त धड़ाम से गिरी अभिनेत्री, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Fri, 22 May 2020 04:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 May 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Alaya Furniturewala Tried HeadStand But Unfortunately Fell Down Video Goes Viral
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों घर पर रहकर काफी बोर हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से शूटिंग तो दूर की बात है कोई घर से भी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में ये सेलेब्स घर में ही रहकर अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं। अपने घर के काम काज में जुटे हुए हैं। तो वहीं बोरियत मिटाने के लिए कुछ नया करने और सीखने की भी कोशिश कर रहे हैं। जिसे वो सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। जवानी जानेमन की अभिनेत्री ने भी कुछ ऐसी ही कोशिश की है।

Alaya Furniturewala Tried HeadStand But Unfortunately Fell Down Video Goes Viral
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : social media

हाल ही में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अलाया ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से सभी को काफी इम्प्रेस किया है। पहली ही फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। अलाया का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो कुछ नया कोशिश करते हुए धड़ाम से गिरती नजर आ रही हैं।

Alaya Furniturewala Tried HeadStand But Unfortunately Fell Down Video Goes Viral
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : Social Media

दरअसल ये किसी फिल्म का वीडियो नहीं है। बल्कि ये तो अलाया के लॉकडाउन के दिनों का वीडियो है। वीडियो में अलाया 'हैंड स्टैंड' (हाथों के बल खड़े होना) करने की कोशिश करती हैं जिसे वो करने में नाकामयाब साबित हो जाती हैं। अलाया के इस वाडियो को हर कोई पसंद कर रहा है। वीडियो अलाया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'तुम लोगों के लिए कुछ कूल शूट करने की कोशिश की, लेकिन यूनिवर्स की योजना अलग थी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tried shooting something cool for you guys but the universe had different plans🤦🏻♀️

A post shared by Alaya F (@alaya.f) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alaya Furniturewala Tried HeadStand But Unfortunately Fell Down Video Goes Viral
अलाया फर्नीचरवाला - फोटो : सोशल मीडिया

अलाया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अलाया के फैंस हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। उनके कई फैंस इस वीडियो को 'क्यूट' बता रहे हैं। तो वहीं कई फैंस उन्हें ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Alaya Furniturewala Tried HeadStand But Unfortunately Fell Down Video Goes Viral
जवानी जानेमन - फोटो : twitter

गौरतलब है कि अलाया फर्नीचरवाला ने हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान और तब्बू के साथ 'जवानी जानेमन' फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अलाया ने फिल्म के जरिए लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। इस समय अलाया मुंबई स्थित अपने घर में क्वारंटीन हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

पढ़ें: 'रामायण' की इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, बोलीं- 'किसे पता था ऐतिहासिक सीरियल में काम करूंगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed