फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवेंजर्स की तर्ज पर तैयार हो रहा अली अब्बास जफर का भारतीय सुपर हीरो यूनिवर्स, ऐसे आगे बढ़ेगी कहानी

Sat, 20 Jun 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Jun 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Indian superhero Universe getting ready like Avengers
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का शेखर कपूर की फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने शेखर कपूर की तरफ से जताए गए ऐतराज को मद्देनजर रखते हुए यह बयान दिया है कि उनकी फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। उनकी फिल्म वर्ष 1987 में आई फिल्म का न तो रीमेक वर्जन है और न ही रीबूट वर्जन है।

Ali Abbas Zafar Indian superhero Universe getting ready like Avengers
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर ने बताया कि वह अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की इस कल्ट क्लासिक फिल्म से कोई छेड़छाड़ करके लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। वह कहते हैं, 'मेरी फिल्म एक साधारण आदमी की कहानी है जो एक ताकतवर विलेन से लड़ता है। लेकिन, इसका तरीका थोड़ा अलग है। वह आज के जमाने की विज्ञान और टेक्नोलॉजी को अपनी लड़ाई का हिस्सा बनाता है।'

Ali Abbas Zafar Indian superhero Universe getting ready like Avengers
अली अब्बास जफर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर का यह बयान तब आया है जब शेखर कपूर ने ट्विटर पर यह कहते हुए ट्वीट किया था कि कोई भी उनसे अनुमति लिए बिना 'मिस्टर इंडिया' का दूसरा भाग कैसे बना सकता है? दरअसल, इससे पहले अली अब्बास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा करके यह घोषणा की थी कि वह 'मिस्टर इंडिया' को लेकर फिल्मों की एक ट्रायोलॉजी बनाने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Indian superhero Universe getting ready like Avengers
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अली अब्बास जफर मार्वेल स्टूडियोज और डीसी स्टूडियोज की तरह अपनी भी एक सुपर हीरो काल्पनिक दुनिया बनाना चाहते हैं जिसकी शुरुआत वह कटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म से ही करेंगे। वह कहते हैं, 'जी हां! मैं एक सुपरहीरो यूनिवर्स बनाना चाहता हूं जिसकी शुरुआत कटरीना कैफ की फिल्म से ही होगी। उसके बाद हम मिस्टर इंडिया के साथ आगे बढ़ेंगे। मैंने अपने दिमाग में दो किरदार और सोचे हैं जिसमें एक भारतीय दंत कथाओं से आएगा, वहीं चौथा किरदार भारतीय सेना से होगा।'

विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Indian superhero Universe getting ready like Avengers
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला

अली पूरे लॉकडाउन भर अपने घर देहरादून में ही थे और वहीं रहकर उन्होंने कटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म की पटकथा और इस 'मिस्टर इंडिया' फिल्म की कहानी को भी अंजाम दिया है। हालांकि फिल्म में वह किस अभिनेता को लेना चाहेंगे इस पर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है। वह कहते हैं कि वह पहले पटकथा को पूरा करने में जुटे हुए हैं। कास्टिंग के बारे में बाद में सोचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed