{"_id":"6329acfa7f6ade03af07088a","slug":"ali-fazal-richa-chadha-wedding-jewellery-to-be-made-by-175-year-old-bikaner-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha-Ali Fazal: बेहद खास होंगे ऋचा चड्ढा की शादी के गहने, 175 साल पुराना खजांची परिवार कर रहा तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa Chadha-Ali Fazal: बेहद खास होंगे ऋचा चड्ढा की शादी के गहने, 175 साल पुराना खजांची परिवार कर रहा तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 20 Sep 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बहुत जल्द एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों बहुत जल्द शादी के बंधने में बंधने वाले हैं। सितंबर के अंत से इनके प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। दोनों अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि शादी से जुड़ा हर फंक्शन काफी खास होने वाला है। वहीं ऋचा भी अपनी शादी में शाही दुल्हन की तरह से सजने की तैयारी में हैं।
2 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा के प्री वेडिंग फंक्शन और शादी के लिए ज्वैलरी खास तौर से तैयार की जा रही है। अभिनेत्री के दिल्ली वाले फंक्शन के लिए बीकानेर का एक 175 साल पुराना खजांची ज्वैलर परिवार तैयार कर रहा है, जो दुल्हन के गहनें बनाने के लिए ही मशहूर है। खजांची का परिवार अपनी विरासत कारीगरी के लिए जाने जाते हैं।
3 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋचा की शादी के लिए ये एक सिग्नेचर पीस डिजाइन करेंगे। खजांची परिवार मोतीचंद खजांची के वंशज हैं, जो राजस्थान के सबसे शुरुआती कला को संजोकर रखने वालों में से एक हैं। उनके गहनों के संरक्षक में बीकानेर का शाही परिवार भी शामिल है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी कितनी खास होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ऋचा और अली के हर फंक्शन की तारीख तय हो गई है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जो कि तीन दिनों तक चलेंगे। कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 1 अक्टूबर को होगी। शादी 6 अक्टूबर को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 2 और 7 अक्टूबर को होगा। प्री वेडिंग फंक्शन्स दिल्ली में निपटाने के बाद ये कपल मुंबई में सात फेरे लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।