सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है। ट्विटर पर लोग अपनी पहली सैलरी और पहली नौकरी के बारे में बता रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलिब्रटीज तक मइसमें हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं हैं। इसी के चलते अब मिर्जापुर सीरीज के गुड्डू पंडित यानि अपनी अली फजल ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया है।
एक्टिंग से पहले कॉल सेंटर में नौकरी करते थे 'गुड्डू पंडित', जानिए कितनी थी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अली फजल ने ट्वीट कर बताया कि उनकी पहली सैलरी आठ हजार रुपये थी। वह उस समय कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे और तब उनकी उम्र 19 साल थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पहली जॉब कॉल सेंटर में थी और इसकी सैलरी से वह अपने कॉलेज की फीस भरते थे।
First salary - 8000/-
Age - 19
Call centre during college to fund college fee. https://t.co/z2julqM576
अनुभव सिन्हा ने भी बताई सैलरी
बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया है कि उनकी पहली सैलरी 80 रुपये थी। उस समय वह 18 साल के था और वह स्मोकिंग की जरूरत को पूरा करने के लिए पैसे कमाते थे।
हंसल मेहता
हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहली सैलरी- 450 रुपये मासिक, उम्र-16 साल'। निर्देशक ने आगे लिखा, ‘Intershoppe Kemps Corner में सेल्सपर्सन था, जींस और कैजुअल कपड़े बेचता था ताकी अपने जूनियर कॉलेज के लिए कपड़े खरीद सकूं'।
वेब सीरीज मोदी बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला को सैलरी के तौर एक शो के लिए 35 रुपये मिलते थे जब वह निर्देशक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में काम करते थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहली सैलरी- 35 प्रति शो, निर्देशक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में बैकस्टेज करता था। 400 रुपये सेल्समैन के तौर पर।'
करण जौहर पर मधुर भंडारकर ने लगाया फिल्म के टाइटल छीनने का आरोप, किया ये ट्वीट