सब्सक्राइब करें

करण जौहर पर मधुर भंडारकर ने लगाया फिल्म के टाइटल छीनने का आरोप, किया ये ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 20 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar accused Karan Johar on twitter over Title of Fabulous Lives Of Bollywood Wives
मधुर भंडारकर, करण जौहर - फोटो : Twitter/Instagram

बॉलीवुड में फिल्मों के टाइटल को लेकर कई बार बहस, बयानबाजी और लड़ाई देखी गई हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है फिल्म निर्देशक- निर्माता करण जौहर और मधुर भंडारकर के बीच, जिसको लेकर न सिर्फ मधुर ने शिकायत दर्ज करवाई है बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी बात भी लिखी है।

Madhur Bhandarkar accused Karan Johar on twitter over Title of Fabulous Lives Of Bollywood Wives
Karan Johar - फोटो : Instagram

दरअसल हाल ही में करण जौहर ने वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद मधुर भंडारकर ने करण और उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वेब शो के लिए उनकी फिल्म का टाइटल छीना है।

Madhur Bhandarkar accused Karan Johar on twitter over Title of Fabulous Lives Of Bollywood Wives
मधुर भंडारकर - फोटो : File Photo

मधुर भंडारकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय करण जौहर, आपने और अपूर्व मेहता ने मुझसे 'बॉलीवुड वाइव्स' के टाइटल की मांग की थी, जिससे मैंने इनकार कर दिया था। क्योंकि मेरे प्रोजेक्ट पर काम जारी है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' करके इस्तेमाल कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar accused Karan Johar on twitter over Title of Fabulous Lives Of Bollywood Wives
मधुर भंडारकर - फोटो : एएनआई

ट्वीट में मधुर आगे लिखते हैं, 'प्लीज मेरे प्रोजेक्ट को बर्बाद न करें। मेरी आपसे विनम्र अपील है कि आप टाइटल बदल लीजिए।' मधुर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं, कोई करण की तरफदारी कर रहा है तो कोई करण को आरोपी बता रहा है।

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar accused Karan Johar on twitter over Title of Fabulous Lives Of Bollywood Wives
मधुर भंडारकर - फोटो : File Photo

न सिर्फ ट्वीट बल्कि जानकारी के मुताबिक मधुर भंडारकर ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में भी धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं इस पूरे मामले में करण जौहर या अपूर्व मेहता की और से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़ें: 28 वर्षीय सिंगर बॉबी ब्राउन जूनियर का हुआ निधन, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed